लाइफ स्टाइल

Makhana Smoothie: नाश्ते में चुनें ये स्वादिष्ट और हेल्दी डिश

Sarita
18 May 2025 7:59 AM IST
Makhana Smoothie: नाश्ते में चुनें ये स्वादिष्ट और हेल्दी डिश
x
Makhana Smoothie: आप अपनी पसंद की चीजें डालकर बस 5 मिनट में स्मूदी बना सकते हैं। तो फिर तैयार हो जाइए मखाना, किशमिश और बादाम मिल्क से बनने वाली एक सुपर टेस्टी और हेल्दी स्मूदी बनाने के लिए। इसे पीने से पेट तो भरेगा ही साथ ही दिनभर एनर्जी भी मिलती रहेगी। इस स्मूदी में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। फल से लेकर मेवे और बीज तक, सारी जरूरी चीजें आपको इसे पीने से मिल जाएंगी।
सामग्री (Ingredients)
मखाने
बादाम
ओट्स
किशमिश
पानी
केला
पीनट बटर
चिया सीड्स
शहद
अलसी के बीज का पाउडर
- सबसे पहले 1/4 कप भीगे हुए बादाम लें। अगर आप बादाम भिगोना भूल गए हैं तो 30 मिनट के लिए बादाम को गरम पानी में डालकर छोड़ दें।
- इससे बादाम का छिलका आसानी से निकल जाएगा। अब सारे बादाम को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. हमें बादाम मिल्क जैसा तैयार करना है।
- इसके लिए बादाम का अच्छे से पिसना जरूरी है। बादाम पीसने के बाद उसमें 1 कप पानी मिलाकर बादाम मिल्क तैयार कर लें।
- आधा कप मखाना, 1/4 बड़ा चम्मच प्लेन ओट्स, 1/4 कप काली किशमिश या आपकी मनपसंद किशमिश लें।
- अब इसमें 1 कप बादाम मिल्क मिला दें और जो हमने बादाम पीसकर तैयार किया है। सारी चीजों को करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- किसी ब्लेंडर या मिक्सी में सारी चीजें डालें और इसमें 1 पका हुआ केला काटकर मिला दें।
- 1 चम्मच पीनट बटर और 1 चम्मच चिया सीड्स डाल दें। इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच अलसी के बीज का पाउडर भी मिला दें।
- अब बचा हुआ सारा बादाम मिल्क डाल दें और मिक्सर में सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें।
- तैयार स्मूदी को किसी कांच के ग्लास में डालें और ऊपर से थोड़े चिया सीड्स, मखाने और किशमिश डालकर सजाएं। तैयार है मखाना स्मूदी।
Next Story