छत्तीसगढ़
वीआईपी रोड पर पुलिस की चेकिंग के दौरान कार चालक ने मारी ठोकर, मोपेड सवार घायल
Shantanu Roy
18 May 2025 12:37 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक लापरवाह कार चालक ने मोपेड सवारों को ठोकर मार दी। घटना शुक्रवार देर रात की है, जब पुलिस ने चेकिंग पॉइंट स्थापित किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार कार चालक ने चेकिंग प्वाइंट के पास मोपेड सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कार को मौके पर ही रोकते हुए चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार चालक के नशे में होने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और लापरवाह ड्राइवरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjaखाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने लिनेन फ्रॉम लिनसीड स्टॉक प्रयोगशाला का भ्रमण कियाntasamachar newssamacharHindi news
Next Story





