लाइफ स्टाइल

Lifestyle: अच्छी नींद के लिए ये 3 योगासन हैं बहुत फायदेमंद

Admindelhi1
1 Oct 2024 3:00 AM GMT
Lifestyle: अच्छी नींद के लिए ये 3 योगासन हैं बहुत फायदेमंद
x
जाने करने का सही तरीका

लाइफस्टाइल: मोटापे की तरह पूरी दुनिया में लोग नींद न आने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। अमेरिकी फर्म फिटबिट ने साल 2019 में एक स्टडी की थी। इस स्टडी के मुताबिक भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश है- जहां लोगों को नींद न आने की समस्या हो रही है। यहां के लोग औसतन सात घंटे और एक मिनट सोते हैं।भारत ही नहीं, बल्कि 50 से 70 मिलियन अमेरिकी लोग भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। नींद पूरी न होने की वजह से हमारे शरीर को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है और तनाव की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन योग के अभ्यास से नींद न आने की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको कई ऐसे योगासन और प्राणायाम के बारे में बताएंगे, जिससे आपको नींद आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार करने से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। दरअसल इस आसान में 12 तरह की मुद्राएं होती हैं। सूर्य नमस्कार के 12 आसन करने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इस सूर्य नमस्कार को धीरे-धीरे करने से हमारा दिमाग तनाव मुक्त हो जाता है।

यस्तिकासन

इस आसन को करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं। सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर जाते हुए जमीन पर रखें। अब शरीर के निचले हिस्से को पंजों से और ऊपरी हिस्से को हाथों से खीचें। ऐसा करते हुए 6 सेकंड के लिए रुकें। फिर सांस छोड़ते हुए आप वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं। इस आसान के अभ्यास से नींद न आने की समस्या से निजात मिल जाती है।

भद्रासन

भद्रासन हमारे शरीर की मांसपेशियों को आराम देता है। साथ ही शरीर के निचले हिस्से में तनाव को कम करता है। भद्रासन करने से हमारा शरीर मजबूत बनता है। ये आसन और प्राणायाम मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाते हैं, जिससे नींद आसानी से आती है। इससे हमारा मन और मस्तिष्क दोनों शांत होते हैं।

Next Story