लाइफ स्टाइल

Lifestyle: जल्दी से घटाना चाहते हैं वजन तो फॉलो करें यह इंटरमिटेंट फास्टिंग

Admindelhi1
15 Jun 2024 2:15 AM GMT
Lifestyle: जल्दी से घटाना चाहते हैं वजन तो फॉलो करें यह इंटरमिटेंट फास्टिंग
x
यहाँ जाने पूरा डायट प्लान

लाइफस्टाइल: खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इस बढ़े हुए वजन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका इंटरमिटेंट फास्टिंग है। ये एक ऐसा तरीका है जिसमें एक फिक्स्ड टाइम तक हम कुछ नहीं खाते हैं, और एक छोटे समय में ही खाना खाते हैं। Intermittent Fasting के भी कई तरीके हैं जिसमें 16:8 सबसे फेमस तरीका माना जाता है। इसमें 16 घंटे फास्ट रखा जाता है, और बाकी के 8 घंटे में खाना खाया जाता है। इस 8 घंटे के दौरान भी सही खाना काफी जरूरी है। जानिए, इंटरमिटेंट डायट फॉलो करने वालों के लिए 7 दिन का डायट प्लान-

पहले दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पनीर पराठा और कुछ फलों को खाएं

12:30- चाय या कॉफी

1:30 बजे लंच- उबली दाल, सब्जी और रोटी या चावल खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी मखाने और छाछ पी सकते हैं।

4:30- टमाटर का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

दूसरे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पोहा और दूध दलिया

12:30 बजे- एक कटोरी खरबूजा

1:30 बजे लंच- उबली दाल, सब्जी और रोटी या चावल खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी रोस्टेड चने और छाछ पी सकते हैं।

4:30 बजे- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- ओट्स खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

तीसरे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- इडली, सांभर या चटनी के साथ

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- उबली दाल, सब्जी और रोटी या चावल खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी मुरमुरा और लेमन टी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

चौथे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- नमकीन सेवई और दूध

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- पनीर की सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी मखाने और छाछ पी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल खिचड़ी खाएं

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

पांचवे दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पनीर भुर्जी और पराठा

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- दाल, सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी चने और ग्रीन टी पी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- दाल और चावल

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

छठे दिन

11 बजे- गर्म पानी (नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- पोहा और चाय

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- दाल, सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान मखाना चाट और ग्रीन टी पी सकते हैं।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- ओट्स खिचड़ी

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

सातवा दिन

11 बजे- गर्म पानी(नींबू-शहद के साथ)

12 बजे नाश्ता- प्याज पराठा

12:30- कोई भी सीजनल फल

1:30 बजे लंच- दाल, सब्जी और रोटी खाएं।

3:30 बजे ईवनिंग स्नैक्स- इस दौरान एक मुट्ठी चने और मुरमुरे, ग्रीन टी के साथ।

4:30- सब्जियों का सूप

5:30 बजे डिनर- सलाद

6 बजे- मिक्स दाल खिचड़ी

7 बजे- गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर डालकर पीएं या फिर त्रिफला पाउडर खाएं।

Next Story