- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Life Style : ऑनलाइन...

आजकल फिटनेस और वजन घटाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन बिना एक्सपर्ट की सलाह के डाइट फॉलो करना घातक भी साबित हो सकता है। कई लोग इंटरनेट पर मौजूद डाइट प्लान देखकर खुद ही खाना कम कर देते हैं, जो एक गंभीर समस्या बन सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक लड़की ने ऑनलाइन डाइट टिप्स फॉलो किए और उसकी जान चली गई।
कम खाने की आदत कब बन जाती है बीमारी?
- वजन घटाने की कोशिश में कई लोग कम खाना या कई तरह के खाद्य पदार्थों से परहेज करना शुरू कर देते हैं।
- लंबे समय तक जरूरी पोषक तत्व न मिलने से शरीर कमजोर हो जाता है, जिससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
- वजन बढ़ने के डर से अगर कोई व्यक्ति हर समय खाना छोड़ता रहे या जरूरत से ज्यादा डाइट कंट्रोल करे, तो यह एक ईटिंग डिसऑर्डर बन सकता है, जिसे एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia Nervosa) कहते हैं।
क्या है एनोरेक्सिया नर्वोसा?
- यह एक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा डिसऑर्डर है, जिसमें व्यक्ति जरूरत से बहुत कम खाना खाता है और हर समय अपने वजन को लेकर परेशान रहता है।
- इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को भूख लगने के बावजूद खाने से डर लगता है, जिससे शरीर में पोषण की भारी कमी हो जाती है।
- यह डिप्रेशन, हार्मोनल असंतुलन, दिल की बीमारियों और किडनी फेलियर जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है।
डाइटिंग के दौरान किन बातों का रखें ध्यान?
एक्सपर्ट की सलाह लें – वजन घटाने के लिए हमेशा न्यूट्रिशनिस्ट या डॉक्टर से सलाह लें।
संतुलित आहार अपनाएं – ऐसा डाइट प्लान लें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की पर्याप्त मात्रा हो।
बहुत कम खाने से बचें – शरीर को जरूरी पोषण मिलना बेहद जरूरी है, इसलिए कैलोरी को पूरी तरह न काटें।
Life Styleमानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें – अगर खाने को लेकर डर या चिंता महसूस हो रही है, तो तुरंत किसी एक्सपर्ट से बात करें।
संतुलित डाइट और सही मार्गदर्शन से ही वजन घटाएं
वजन कम करना अच्छी बात है, लेकिन गलत तरीकों से इसे पाना जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए फैशन ट्रेंड के बजाय हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और एक्सपर्ट की मदद से ही कोई भी डाइट प्लान फॉलो करें।





