लाइफ स्टाइल

जानिए धनुरासन से होने वाले फायदे

Apurva Srivastav
3 Feb 2023 5:47 PM GMT
जानिए धनुरासन से होने वाले फायदे
x
धनुरासन दो शब्दों धनुष और आसन को मिलाकर बनाया गया है। आसान शब्दों में इसे धनुष आसन भी कहा जाता है।
सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है कि हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। सही खानपान न सिर्फ हमें स्वस्थ रखता है,बल्कि सेहतमंद भी बनाता है। लेकिन स्वस्थ आहार के साथ ही शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी है। हमें एक्टिव और स्वस्थ रखने में शारीरिक गतिविधियां अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए योग एक बढ़िया विकल्प है। योग न सिर्फ हमें कई बीमारियों से दूर रखता है, बल्कि इसे करने से हम शारीरिक रूप से स्वस्थ और एक्टिव भी बने रहते हैं। योग में कई सारे आसन होते हैं, जिन्हें करने से अलग-अलग तरह के फायदे मिलते हैं। धनुरासन ऐसा ही एक योग है, जिसे करने से हमें कई बीमारियों से राहत मिलती हैं और कई सारे लाभ भी मिलते हैं। जो चलिए जानते हैं धनुरासन से होने वाले फायदों के बारे में-
धनुरासन क्या हैं
धनुरासन दो शब्दों धनुष और आसन को मिलाकर बनाया गया है। आसान शब्दों में इसे धनुष आसन भी कहा जाता है। इस आसन को करने के दौरान हमारा शरीर धनुष के आकार का हो जाता है। यही वजह है कि इसे धनुरासन कहा जाता है। इसे करने से कमर का लचीलापन बढ़ता है और कमर मजबूत होती है। धनुरासन दो तरह के होते हैं, पूर्ण धनुरासन और अर्ध धनुरासन। रोजाना इसे करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं।
किडनी से जुड़ी बीमारियों में असरदार
अगर आप किडनी से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी से परेशान हैं, तो धनुरासन आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यह आसन किडनी संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में फायदेमंद है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद मिलती है।
तनाव आदि में फायदेमंद
इन दिनों बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की मानसक समस्याएं होने लगी हैं। चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं आजकल काफी आम हो चुकी हैं। ऐसे में नियमित रूप से धनुरासन का अभ्यास आपको मानसिक परेशानियों को दूर करने में सहायक साबित होगा। धनुरासन करने से शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कम होता है, जिससे चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है।
अस्थमा की समस्या में कारगर
जिन लोगों को अस्थमा की समस्या है, उनके लिए भी धनुरासन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना धनुरासन करने से अस्थमा की वजह से होने वाली परेशानियों और सांस लेने में तकलीफ की समस्या से राहत मिलती है।
पीरियड्स की समस्याओं में मददगार
अगर आप अक्सर पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो इसके लिए भी धनुरासन काफी मददगार है। नियमित रूप से इस आसन को करने से पेट में मौजूद अंगों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। साथ ही माहवारी के दौरान पीठ दर्द की समस्या में भी काफी फायदा मिलता है।
गर्दन का दर्द दूर करने में सहायक
अगर आप अक्सर गर्दन की दर्द से परेशान रहते हैं, तो इस समस्या में भी धनुरासन काफी सहायक है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से आपको गर्दन में होने वाले दर्द और अकड़न की समस्या से राहत मिल सकती हैं।
Next Story