लाइफ स्टाइल

कंधों की अकड़न, शोल्डर की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो जाने यह खास टिप्स

Admindelhi1
28 March 2024 3:15 AM GMT
कंधों की अकड़न, शोल्डर की समस्या से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो जाने यह खास टिप्स
x
तुरंत मिलेगा आराम

लाइफस्टाइल: फ्रोजन शोल्डर एक ऐसी स्थिति है जो कंधे के जोड़ में गति को सीमित कर देती है। जिसकी वजह से आपको आमतौर पर दर्द और जकड़न होती है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर होती है कि कंधों को जरा भी हिलाना मुश्किल होता है। इस तरह की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यहां बता रहे हैं फ्रोजन शोल्डर के लक्षण और इससे निपटने के लिए क्या करें।

फ्रोजन शोल्डर के लक्षण

फ्रोजन शोल्डर के मुख्य लक्षणों में दर्द और स्टिफनेस शामिल हैं। इस समस्या के होने पर कंधों को हिलना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ लोगों के लिए ये कई बार असंभव होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक कंधे में हल्का या बहुत ज्यादा दर्द महसूस होगा। इसमें कंधे की मांसपेशियों में भी दर्द महसूस हो सकता है। इस समस्या की वजह से रात में सोना मुश्किल हो सकता है।

फ्रोजन शोल्डर से कैसे निपटें

गर्म/ठंडा सेक- फ्रोजन शोल्डर पर गर्म या ठंडे पैक का सेक करें। इससे दर्द और सूजन कम हो सकती है। गर्म सेक सूजन वाले हिस्से में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जबकि ठंडा सेक ब्लड फ्लो को धीमा करता है। इसी के साथ ये सूजन और दर्द को कम करता है। गर्म सेक के लिए आप गर्म तौलिया का इस्तेमाल करें या फिर हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम से कम 20 मिनट के लिए कंधे को सेकें।

थेरेपी- थेरेपी की मदद से इस दर्द से निपटा जा सकता है। इस थेरेपी के दौरान कई तरी के की एक्सरसाइज करवाई जाती हैं। जिनकी मदद से कंधे का दर्द कम होगा। रोजाना थेरेपी लेने से जल्द ही राहत मिलती है।

ये एक्सरसाइज है मददगार

फ्रोजन शोल्डर के दर्द से निपटने के लिए आप रोजजाना के रूटीन में कुछ एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए दीवार की तरफ फेस करके सीधे खड़े हो जाएं। फिर जिस कंधे में दर्द है उस तरफ एक बॉल लें और उसे गोलाकार में घुमाएं। इसे 30-30 के सेट में करें। ऐसा करने पर आराम मिलेगा।

Next Story