लाइफ स्टाइल

बिस्तर से उठने में आता है आलस तो बेड पर ही कर सकते हैं यह योगासन

Admindelhi1
20 April 2024 1:45 AM GMT
बिस्तर से उठने में आता है आलस तो बेड पर ही कर सकते हैं यह योगासन
x
समस्याओं से निपटने के लिए आपको रोजाना के रूटीन में योगासन को शामिल करना चाहिए

लाइफस्टाइल: ज्यादातर लोगों की लाइफस्टाइल में ऐसी आदतें होती हैं जिनकी वजह से उन्हें तरह-तरह की समस्याएं हो जाती हैं। इन में मोटापा, थकान, शरीर दर्द और तनाव जैसी शारीरिक और मानसिक समस्या शामिल हैं। इन दोनों तरह की समस्याओं से निपटने के लिए आपको रोजाना के रूटीन में योगासन को शामिल करना चाहिए। रोजाना योगासन करने से गलक लाइफस्टाइल और पौष्टिक आहार की कमी से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाता है। हालांकि, सुबह के समय बिस्तर छोड़ना लोगों को मुश्किल लगता है। ऐसे में हम आपके लिए लकर आए हैं कुछ ऐसे योगासन जो सुबह नींद खुलने के बाद आप बेड पर ही कर सकते हैं। जानिए उन योगासनों के बारे में, जिन्हें रोजाना सुबह आसानी से बिस्तर पर कर सकते हैं।

पवनमुक्तासन:

इस आसन को करने से शरीर में लचीलापन बढ़ेगा और रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी।

- इस आसन को करने के लिए बिस्तर पर लेटकर दोनों पैरों को आपस में मोड़ लें।

- फिर घुटनों को छाती पर लगाते हुए दोनों हाथों से पैरों को समेटें।

- इसी पोजिशन में रहते हुए लंबी-लंबी सांस लें और छोड़ें।

विपरीतकरणी:

इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

- विपरीत करणी योगासन करने के लिए बिस्तर पर लेटकर पैरों को दीवार से सटाएं।

- फिर पैर को सीधा रखते हुए शरीर को भी सीधा कर लें।

- कुछ देर इसी पोजिशन में रहें फिर सामान्य हो जाएं।

भुजंगासन:

इसे करने से भुजाएं मजबूत होती हैं। इस आसन को करने से बेली फैट कम होता है और रीढ़ में लचीलापन आता है।

-इसे करने के लिए बिस्तर पर पेट के बल सीधा लेट जाएं।

- फिर दोनों हाथों को कंधे के सामने ले आएं।

- अब दोनों हाथों को कंधे पर सामने लाते हुए पूरा शरीर एक सीध में रखें।

- अब ऊपरी हिस्से को भुजाओं से उठाएं और पैर सीधे रखते हुए कमर से ऊपर का हिस्सा हवा में रखें।

Next Story