- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Healthy Diet Chart:...
लाइफ स्टाइल
Healthy Diet Chart: बुजुर्गों के लिए डाइट प्लान, जानें 50 की उम्र के बाद क्या खाएं
Sarita
3 April 2025 9:21 AM IST

x
Healthy Diet Chart: बढ़ती उम्र के लोगों को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है क्योंकि जैसे-जैसे आयु बढ़ती है, शरीर का मेटाबाॅलिज्म धीमा हो जाता है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और हृदय रोग, मधुमेह व ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकतर मामलों में ये समस्या 50 की आयु के बाद देखने को मिलती है। इन सभी समस्याओं से बचाव के लिए सही खानपान बहुत जरूरी हो जाता है। पोष्टिक खान-पान अपनाकर न केवल बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि ऊर्जावान, फिट और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से शरीर को मजबूत और सक्रिय रखा जा सकता है।
ऐसे में एगर आप 50 साल की आयु या उससे अधिक उम्र के हैं तो स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए डाइट में कुछ जरूरी बदलाव लाएं। यहां 50 की आयु के बाद वाले लोगों के लिए पौष्टिक डाइट प्लान दिया जा रहा है। उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में विस्तार से जानिए।
50 की उम्र के बाद क्या खाएं?
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, बथुआ और सरसों जैसी हरी सब्जियां शरीर को आयरन, कैल्शियम और फाइबर प्रदान करती हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और पाचन तंत्र सही रहता है।
प्रोटीन युक्त भोजन
इस उम्र में मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन जरूरी है। दालें, सोया, पनीर, अंडे, मछली, चिकन और ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
फल और सूखे मेवे
सेब, केला, संतरा, पपीता, अनार, और ब्लूबेरी व स्ट्रॉबेरी) शरीर को जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं। साथ ही बादाम, अखरोट, अंजीर और किशमिश दिमाग और हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं।
कैल्शियम और विटामिन डी
इस उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसे मजबूत बनाए रखने के लिए दूध, दही, पनीर, तिल, और बादाम का सेवन करें। धूप में बैठना और विटामिन डी से भरपूर चीजें खाना चाहिए।
फाइबर युक्त आहार
पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए दलिया, ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज और फलियों का सेवन करें। फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
दिल के लिए फायदेमंद वसा
हृदय स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए अखरोट और अलसी के बीज का सेवन करें। ये दोनों ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।
50 की उम्र के बाद क्या न खाएं?
अधिक आयु के लोगों को ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। वहीं अधिक चीनी का सेवन डायबिटीज और मोटापे का कारण बन सकता है।
इस उम्र के लोग प्रोसेस्ड और जंक फूड से परहेज करें। पैकेज्ड फूड, फ्राइड फूड और फास्ट फूड से बचें क्योंकि इनमें अधिक नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट होता है।
उम्र बढ़ने के साथ कैफीन और एल्कोहॉल से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन डिहाइड्रेशन और अनिद्रा का कारण बन सकता है। एल्कोहॉल हृदय और लीवर के लिए हानिकारक होता है।
अत्यधिक तेल और मसालेदार भोजन बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी पैदा कर सकता है।
आटा और सफेद चावल जल्दी ब्लड शुगर बढ़ाते हैं, इसलिए इनकी जगह साबुत अनाज और ब्राउन राइस का सेवन करें।
TagsHealthyDiet Chartबुजुर्गोंडाइटप्लानHealthyelderlydietplanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





