- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: शरीर में ...
Health: शरीर में क्यों बढ़ता है पित्त, पतंजलि से जानें इसे कम करने का तरीका

पित्त को संतुलित करने के लिए क्या खाए:
पित्त को संतुलित करने के लिए डाइट में कई तरह के बदलाव करने से जरूर होती है. इसके लिए कई तरह के फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं. घी का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं. यह शरीर पर ठंडा प्रभाव डलता है और इसमें कई गुण पाए जाते हैं, जो पित्त को संतुलित रखने में बहुत मदद करते है. इसके अलावा ऑयली और स्मूथ सब्सटेंस भी इसमें मददगार हो सकते हैं. दरअसल घी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसलिए इसे अलग-अलग तरीकों से इसका उपयोग किया जा सकता है. एलोवेरा जूस, अंकुरित अनाज, सलाद और दलिया का सेवन करने से पित्त को कम किया जा सकता है. ज्यादा शारीरिक परिश्रम करने या बाहर धूप में जाने से बचें क्योंकि गर्मी के कारण पित्त बढ़ सकता है. सूर्यास्त देखें, चांद के रोशनी में बैठें, झील और बहते हुए पानी के किनारे और ठंडी हवा में प्रकृति में समय बिताएं|





