- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: सुबह की ताजी...
लाइफ स्टाइल
Health: सुबह की ताजी हवा में टहलने से दूर रहती हैं ये बीमारियां, आलस्य छोड़ आज से ही अपनाएं ये हेल्दी आदत
Sarita
12 March 2025 8:32 AM IST

x
Health: घर के बड़े रोजाना सुबह ताजा हवा में टहलने की सलाह देते हैं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह टहलने से कई गंभीर बीमारियां शरीर से कोसों दूर रहती हैं। सुबह सिर्फ 30 मिनट की वॉक आपके शरीर को फिट रख सकती है। रोजाना वॉक करने के अनगिनत फायदे हैं। इसलिए आसल छोड़कर आज से ही वॉक शुरू कर दें।
सुबह वॉक करने के फायदे
मजबूत होगा इम्यून सिस्टम- फिट रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना सबसे जरूरी है। इसके लिए आपको अच्छी हेल्दी डाइट लेनी चाहिए साथ ही कुछ मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। सुबह की ताजा हवा में वॉक करने से शरीर कई बीमारियों और इंफेक्शन से बचता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
जोड़ों के दर्द में आराम- अर्थराइटिस और गठिया के मरीज को सुबह जरूर कुछ देर वॉक करनी चाहिए। जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उनके लिए सुबह की वॉक किसी दवा की तरह काम करती है। सुबह वॉक करने से शरीर को फ्रेश एयर और जोड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिससे दर्द में आराम मिलता है।
वजन घटाने में तेजी- जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए वॉक सबसे जरूरी है। वेट लॉस के दौरान की गई फिजिकल एक्टिविटी कई गुना असर दिखाती है। मोटापा कम करने के लिए रोजाना पैदल चलना शुरू कर दें। वॉक से कैलोरी बर्न होंगी और वजन भी तेजी से कम होने लगेगा।
हार्ट रहेगा हेल्दी- दिल की सेहत के लिए वॉक को सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है। हार्ट के मरीज को सुबह कुछ देर वॉक करनी चाहिए। इससे दिल स्वस्थ रहता है। वॉक करने से दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
डायबिटीज और हाई बीपी में असरदार- कुछ देर पैदल चलना डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित होता है। शुगर के मरीज को रोजाना 30 मिनट पैदल जरूर चलना चाहिए। शुगर में सुबह की वॉक असरदार काम करती है। सुबह वॉक करने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना भी आसान होता है।
TagsHealthसुबहहवाटहलनेदूरबीमारियांmorningairwalkingkeepsdiseases awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





