- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: बच्चों को...
लाइफ स्टाइल
Health: बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना करें सूर्य नमस्कार, मिलते हैं ये फायदे
Sarita
14 July 2025 9:57 AM IST

x
Health: शरीर के सभी अंग इस योगासन में हिस्सा लेते हैं और ये उन्हें एक्टिव करने का काम करता है. इसे करने के अन्य फायदों की बात की जाए, तो बता दें कि ये मांसपेशियों और हड्डियों को भी मजबूत बनाता है. इस लेख में हम बच्चों के लिए सूर्य नमस्कार के फायदे बताने जा रहे हैं|
बच्चे अगर नियमित रूप से इस योगासन को करें, तो इससे उनका दिमाग भी तेज हो सकता है. ये योगासन बच्चों में फोकस और एकाग्रता को बढ़ाने में मददगार होता है. इससे बच्चों की हेल्थ को कई अन्य बेनिफिट्स मिल सकते हैं. जाने|
ब्लड सर्कुलेशन:
ज्यादातर बच्चों का ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के चलते वह उस लेवल पर एक्टिव नहीं होते, जितना उन्हें होना चाहिए. कोरोना के कारण बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई थीं और इस कारण वे ज्यादा बीमार भी रहने लगे हैं. वैसे सूर्य नमस्कार के जरिए ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाया जा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे फेफड़ों में हवा ठीक से पहुंचती है. ठीक से ऑक्सीजन मिलने के चलते ब्लड का सर्कुलेशन भी दुरुस्त होता है|
स्किन और बाल:
सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन में तेजी से सुधार आता है. ब्लड सर्कुलेशन अगर सही होगा, तो इसका पॉजिटिव इफेक्ट बच्चों की स्किन और बालों पर भी दिखेगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इससे चेहरे पर चमक आती है और बालों को घना व मजबूत बनाया जा सकता है. आपको अपने बच्चे को नियमित रूप से सूर्य नमस्कार योग करने की आदत डालनी चाहिए|
कई बच्चों को पढ़ाई के कारण इतना तनाव रहता है कि वे अक्सर इसकी वजह से चिढ़े हुए रहते हैं. वह दूसरे बच्चों से खुद को अलग रखते हैं और इस कारण उनकी पढ़ाई को और नुकसान होने लगता है. तनाव को दूर करने के लिए बच्चे को सूर्य नमस्कार करने की सलाह दें. इससे बच्चा चीजों में ध्यान लगा पाएगा और उसकी याददाश्त भी बढ़ेगी. इसे रोजाना करने से चिंता और तनाव दूर की जा सकती है|
TagsHealthबच्चोंस्वस्थसूर्य नमस्कारफायदेHealthchildrenhealthySurya Namaskarbenefits जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





