- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health Tips: तेजी से...
लाइफ स्टाइल
Health Tips: तेजी से वजन बढ़ाने में मददगार हैं ये चीजें, रोजाना सेवन से जल्द दिखेगा फायदा
Sarita
20 Feb 2025 9:52 AM IST

x
Yoga Tips: भ्रामरी प्राणायाम को 'हमिंग बी ब्रीदिंग' तकनीक के तौर पर जाना जाता है। यह प्राणायाम मनुष्य के दिमाग को तुरंत शांत करने के लिए बहुत प्रभावी श्वास व्यायाम होता है। भ्रामरी प्राणायाम को करने के लिए कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं, जैसे इससे आपका मन शांत रहता है, चिंता और क्रोध की समस्या कम होती है। जो लोग अक्सर तनाव में रहते हैं, उन्हें भ्रामरी प्राणायाम जरूर करना चाहिए। नींद, ब्लड प्रेशन, तनाव को कम करने के लिए भी यह प्राणायाम बेहद कारगर है। चलिए जानते हैं भ्रामरी प्राणायाम करने के फायदे और भ्रामरी प्राणायाम अभ्यास का तरीका।
भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास का तरीका
इस योगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले किसी शांत और हवादार जगह पर बैठ जाएं और अपनी आंखें बंद कर लें।
अब अपनी तर्जनी उंगलियों को दोनों कानों पर रख लें।
मुंह को बंद रखते हुए नाक से ही सांस लें और बाहर छोड़ें।
ध्य़ान रखें कि सांस छोड़ने के दौरान ऊँ का उच्चारण भी करें।
इस प्रक्रिया को 5-7 बार दोहराएं।
भ्रामरी प्राणायाम करने के फायदे
भ्रामरी प्राणायाम तनाव कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास मस्तिष्क को शांत बनाए रखता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए। इस प्राणायाम को नियमित करने से शरीर का रक्तचाप कम होता है और हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिलती है।
प्राणायाम करने से रात में बेहतर नींद आती है और तनाव कम होने लगता है। इसलिए रात्रिकालीन योग में इसे शामिल करना चाहिए।
पीनियल और पिट्यूटरी ग्रंथियों को उत्तेजित करके उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए भ्रामरी प्राणायाम कर सकते हैं।
जिन लोगों को अधिक क्रोध आता है, उन्हें भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। इससे क्रोध शांत करने में मदद मिलती है।
भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास हार्ट ब्लॉकेज को रोकता है।
भ्रामरी प्राणायाम करते समय रखें खास ख्याल
वैसे तो भ्रामरी प्राणायाम के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं लेकिन गलत ढंग से अभ्यास करने कोई लाभ भी नहीं होता। योग को सही तरीके से करना आवश्यक होता है।
गर्भवती महिलाओं के अलावा जिन लोगों को कान में संक्रमण या कान में जलन, सीने में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर या मिर्गी की समस्या होती है, उन्हें भ्रामरी प्राणायाम नहीं करना चाहिएHealth Tips: अगर आप अपने कम वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ घरेलू तरीके हैं। वजन बढ़ाने के लिए वर्कआउट और अच्छी डाइट जरूरी होती है। कुछ घरेलू तरीकों और खाद्य पदार्थो के रोजाना सेवन से आप चंद महीनों में ही वजन बढ़ा सकते हैं। ये खाद्य सामग्री वजन बढ़ाने में मदद करने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। इसके साथ ही अधिक कार्बोहाइड्रेट व कैलोरी वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। जैसे आटा, चावल, शहद, मेवे, मक्खन आदि। इन चीजों से वजन सेहतमंद तरीके से बढ़ता है। चलिए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का करना चाहिए रोजाना सेवन।
वजन बढ़ाने के घरेलू उपाय:
आलू:
आलू में कार्बोहाइड्रेट्स और कॉम्प्लेक्स शुगर होता है, जो वजन बढ़ाने का काम करता है। आलू को आप किसी भी सब्जी के साथ बनाकर खा सकते हैं। आलू का रोजाना सेवन करें। हालांकि स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आलू को किसी भी तरीके से खाएं लेकिन वह अधिक तला भुना न हो।
घी:
घी के सेवन से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है। घी में सैट्योरेटेड फैट और कैलारी की मात्रा अधिक होती है। घी को आप खाने में मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो घी और शक्कर मिलाकर सेवन करें लेकिन घी के सेवन की मात्रा सीमित ही रखें।
वजन बढ़ाने के लिए केला अच्छा विकल्प है। केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। रोजाना केले के सेवन से आपका वजन जरूर बढ़ेगा। केला खाने से एनर्जी मिलती है और सेहत भी बनती है। आप केले को दूध के साथ खा सकते हैं। केले का शेक बनाकर पी सकते हैं।
मेवे के साथ दूध:
वजन बढ़ाने के लिए मेवे को दूध में मिलाकर सेवन करें। बादाम, खजूर और अंजीर का सेवन तेजी से वजन बढ़ाता है। आप चाहें तो लगभग 30 ग्राम किशमिश खाने से भी तेजी से वजन बढ़ता है।
TagsHealthवजनबढ़ानेमददगारसेवनजल्दफायदाHealthweightgainhelpfulconsumptionquickbenefitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





