- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health Tips: अच्छी...
लाइफ स्टाइल
Health Tips: अच्छी सेहत चाहिए तो इस हेल्दी जूस से करें दिन की शुरुआत, दिखेंगे चमत्कारी फायदे
Sarita
24 Feb 2025 7:51 AM IST

x
Health Tips: एक्सरसाइज के साथ-साथ पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है, इसलिए दिन की शुरुआत सब्जियों के जूस से करना अच्छा माना जाता है। मौसमी सब्जियों के साथ कुछ फलों के जूस मिलाकर पीने से आपको विटामिन-मिनरल और जरूरी एंटीऑक्सीडेंट की पूरी खुराक मिल सकती है। सुबह के समय आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है, इसलिए हेल्दी जूस से आपको अधिकतम लाभ मिल सकता है। अनार, चुकंदर, गाजर और पालक का जूस बनाकर पीने से आपकी सेहत को आश्चर्यजनक लाभ मिल सकते हैं।
हेल्दी जूस के साथ करें दिन की शुरुआत
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अनार-चुकंदर और धनिया पत्ते के जूस में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बीमारियों से बचाव करते हैं। अनार, चुकंदर, अदरक, सौंफ और धनिया पत्ते से बने जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। अदरक में जिंजरोल होता है, जो गैस और ब्लोटिंग की समस्या में आराम पहुंचाता है। वहीं अनार और चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने में विशेष मददगार हो सकते हैं।
मिलेंगे कई सारे लाभ-
रोज सुबह अगर आप फलों-सब्जियों के मिश्रण का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं।
इस जूस में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
इस वेजिटेबल जूस में विटामिन सी और एंटी- ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं।
शरीर को डिटॉक्स करने, त्वचा को स्वस्थ रखने, कोलेजन के स्तर को बढ़ावा देने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को रोकने में इससे मदद मिल सकती है।
इस जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन जैसे पोषक तत्व और एंटी- ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचाव करते हैं।
इस वेजिटेबल जूस को बनाने के लिए 2 बड़ा चम्मच अनार, 2 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती, अदरक का टुकड़ा, 1 बड़ा चम्मच सौंफ के दाने, 1 चुकंदर को ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें। अब इसे छानकर, इसमें आधा नींबू और 1/4 छोटा चम्मच काला नमक मिलाकर सेवन करें। यह जूस डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। क्योंकि जूस में मौजूद ज्यादातर चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
TagsHealthसेहतहेल्दीजूस HealthHealthyJuiceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





