लाइफ स्टाइल

Health: इन योगासनों से करें अपने दिन की शुरुआत, वजन रहेगा कंट्रोल और सेहत भी दुरुस्त

Sarita
10 Sept 2025 12:35 PM IST
Health: इन योगासनों से करें अपने दिन की शुरुआत, वजन रहेगा कंट्रोल और सेहत भी दुरुस्त
x
Health:आज के समय में हम इतना व्यस्त हो गए है कि खुद की लाइफस्टाइल बिल्कुल से खराब हो गई है। जिसके कारण आपको कई न कोई बीमारी घेरे रहती हैं। जिसके कारण आप डॉक्टर के पास चक्कर लगाने लगते है।
अगर आप चाहते है कि आप शारीरिक और मानसिक दोनो तरीकों से हेल्दी रहें तो अपने व्यस्त समय से थोड़ा सा समय निकाल कर अपने को हेल्दी रख सकते है। इस समय में रोजाना योग करे। कहा जाता है कि सुबह के समय थोड़ी सी भी एक्सरसाइज या ठहलना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
योग करने के कई फायदे हैं। नियमित योग करने से से आप दिल और याद्दाश्‍त मजबूत होता है। सबसे अच्छी बात है कि योगा से आपके दिमाग में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। तो रोज सुबह उठकर इन 3 योगासनों को करना चाहिए। जिससे कि आपको शरीर में किसी भी तरह की समस्य़ा न हो। जानिए इन योगासनों के बारें में।
भुजंगासन:
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी कम होती है बल्कि बाजुओं, कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बनता है।
इस योगासन को करने से पहले पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े।
अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।
Next Story