- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health:जानें शरीर के...

x
Health: दादी-नानी के जमाने से ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। ड्राई फ्रूट्स को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम कर शरीर और सेहत को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक मुनक्का शरीर के कई अंगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए मुनक्के का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद:
कैल्शियम रिच मुनक्का आपकी बोन और मसल हेल्थ को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। मुनक्के को हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक मुनक्का खाकर पेट की सेहत को भी काफी हद तक सुधारा जा सकता है। पेट को साफ रखने के लिए रात में सोने से पहले मुनक्का खाएं और अगली सुबह खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।
मजबूत बनाए दिल की सेहत:
मुनक्के में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके दिल की सेहत को सुधारकर हार्ट रिलेटेड प्रॉब्लम्स के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए भी मुनक्के का सेवन किया जा सकता है। मुनक्का खाकर आप अपनी थकान को दूर कर एनर्जेटिक फील कर पाएंगे। कुल मिलाकर मुनक्का आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विटामिन ए से भरपूर मुनक्का खाकर आप अपनी आंखों की रौशनी को सुधार सकते हैं। खून की कमी को दूर करने के लिए भी मुनक्के का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इस ड्राई फ्रूट में आयरन पाया जाता है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से मुनक्के को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।
TagsHealthशरीरअंगफायदेमंदमुनक्का HealthBodyPartsBeneficialRaisinsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





