लाइफ स्टाइल

Health: अगर आंखों में दिखें ये लक्षण, तो समझ लीजिए शरीर में बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल

Sarita
3 Aug 2025 10:50 AM IST
Health: अगर आंखों में दिखें ये लक्षण, तो समझ लीजिए शरीर में बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल
x
Health: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या को समय रहते डिटेक्ट नहीं किया गया, तो दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियां आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। आइए आंखों में दिखाई देने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या की तरफ इशारा कर सकते हैं।
हो सकता है जैंथेलास्मा:
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तब आंखों के आसपास जैंथेलास्मा हो सकता है। आइए जैंथेलास्मा के बारे में जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब आपकी पलकों के आसपास येलो कलर के धब्बे दिखाई देने लगते हैं या फिर आपकी पलकों के आसपास उभार नजर आने लगता है, तब ऐसी स्थिति को जैंथेलास्मा के नाम से जाना जाता है।
ब्लर विजन की समस्या:
क्या आपको ब्लर विजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो आपको इस तरह के लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपके विजन पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। इसके अलावा आर्कस सेनिलिस यानी आइरिस के चारों ओर एक वाइट या फिर ब्लू रिंग, ये लक्षण भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या की तरफ इशारा कर सकता है।
कितना खतरनाक हाई कोलेस्ट्रॉल?
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हृदय रोग और स्ट्रोक का कारण बन सकती है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना चाहते हैं, तो आप लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (लिपिड पैनल) करवा सकते हैं। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को सुधारने की जरूरत है।
Next Story