लाइफ स्टाइल

Health: कमर दर्द से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये 5 योगासन, मिलेगी राहत

Sarita
2 Jun 2025 9:57 AM IST
Health: कमर दर्द से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये 5 योगासन, मिलेगी राहत
x
Health: रोज योगासन करने से रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है जिससे आपको कमर दर्द में आराम मिलता है. योगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद करता है. हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे कमरदर्द में राहत मिल सकती है|
कमर दर्द के लिए इन योगासन को करें ट्राई:
शलभासन:
इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेटकर दोनों पैरों और छाती को ऊपर उठाएं. इसे नियमित रूप से करने से आपके शरीर में फ्लेक्सीबिलटी आती है और कमर दर्द में आराम मिलता है. ये आसन कमर, पीठ और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, पाचन को सुधारता है और शरीर में फ्लेक्सीबिलिटी को बढ़ाने में हेल्प करता है|
ताड़ासन:
वैसे तो ताड़ासन उन बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है जिनकी लंबाई नहीं बढ़ रही होती है पर अगर आपकी कमर में बहुत दर्द रहता है तो भी आप इस आसन को कर सकते हैं. इसके लिए सीधे खड़े होकर अपने दोनों हाथों को ऊपर ऊठाएं|
शवासन:
ये कमर दर्द की समस्या से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है. इसके लिए आपको पीठ के बल सीधा लेटकर शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ देना है. ये आसन शरीर और मन को आराम देता है. ये आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में मदद करता है|
बालासन:
बालासन को चाइल्ड पोज भी कहा जाता है. इसे करने के लिए आप सबसे पले घुटनों के बल जमीन पर बैठ जाएं फिर घुटनों को थोड़ा बाहर की ओर फैलाएं. अपने शरीर को आगे की ओर झुकाते हुए माथे को जमीन पर टिकाएं. अपने हाथों को अपनी जाघों के पास रखें और उन्हें आगे फैलाएं. इस योगासन को करने से तनाव कम होने के साथ-साथ कमर दर्द से छुटकारा मिलता है|
भुजंगासन को करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को शोल्डर के पास रखें और शरीर को ऊपर उठाएं. इस योगासन को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और कमर दर्द में भी राहत मिलती है. इस आसन को रोज करने से आपका शरीर फिट रहता है|
योग आपके तन के साथ ही मन को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसे अपने डेली रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए |
Next Story