लाइफ स्टाइल

Health: अनुलोम-विलोम से लेकर भस्त्रिका तक, रोजाना प्राणायाम करने के फायदे

Sarita
2 Jun 2025 11:53 AM IST
Health: अनुलोम-विलोम से लेकर भस्त्रिका तक, रोजाना प्राणायाम करने के फायदे
x
Health: प्राणायाम न सिर्फ मेंटल हेल्थ बल्कि आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं. अगर आप रोजाना सुबह 5 से 10 मिनट का समय निकालकर भी प्राणायाम करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत तरह से फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में|
हेल्थलाइन के मुताबिक प्राणायाम आपकी सांसों को नियंत्रित करने का आयुर्वेदिक अभ्यास है. आप सांस लेने और रोकने के समय, ड्यूरेशन और दोहराने को नियंत्रित करते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य शरीर के हेल्दी और मन को शांत रखना होता है. भस्त्रिका, नाड़ी शोधन उज्जयी और नाड़ी शोधन जैसे कई प्राणायाम का अभ्यास किया जाता है|
स्ट्रेस को करे कम:
आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी कारण स्ट्रेस में रहते हैं, ऐसे में प्राणायाम करने से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है. क्योंकि इसमें अपना ध्यान सांसों पर केंद्रित करना होता है, जिससे मन को शांति महसूस होती है. इस तरह से इसे रोजाना कुछ मिनट के लिए करने से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है|
बेहतर नींद:
कई लोगों को नींद आने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में प्राणायाम करने से स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को नींद देर से आती है, उन लोगों के लिए प्राणायाम फायदेमंद हो सकता है|
लंग्स के लिए फायदेमंद:
हेल्थलाइन के मुताबिक प्राणायाम लंग्स को मजबूत बनाने में मददगार हो सकता है. इसमें आपकी सांस को लंबे समय तक रोकने में मदद करना और आपकी रेस्पिरेटरी मसल्स में ताकत बढ़ाना शामिल है. लेकिन लंग्स से जुड़ी समस्या होने पर एक्सपर्ट से बात कर ही इसका अभ्यास करना चाहिए|
शरीर के तापमान को रखे सही:
चंद्रभेदी प्राणायाम, शीतली और शीतकारी जैसे कुछ प्राणायाम करने से शरीर में कूलिंग इफेक्ट आता है. इसलिए इससे गर्मी में करना फायदेमंद होता है. ऐसे ही कुछ प्राणायाम सर्दी में करना बहुत फायदेमंद होते हैं|
Next Story