- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Health: इस चीज में...
लाइफ स्टाइल
Health: इस चीज में भिगोकर अंजीर खाने से मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे
Sarita
10 Jun 2025 8:22 AM IST

x
Health: अंजीर, जिसे आयुर्वेद में गुणों का खजाना माना जाता है, एक बहुत ही सेहतमंद मेवा है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व कई बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करते हैं। आयुर्वेद के हिसाब से, भिगोए हुए अंजीर खाने से शरीर की गंदगी साफ होती है, कब्ज दूर होता है और एनर्जी बढ़ती है। इसे रोज खाने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और त्वचा में चमक भी आती है।
जब हम इसे पानी में भिगोकर खाते हैं, तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। लेकिन, अगर आप अंजीर के फायदों को दोगुना करना चाहते हैं, तो इसे दूध में भिगोकर खा सकते हैं। दूध में भिगोया अंजीर शरीर को और भी ज्यादा पोषण देता है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी होता है, जो हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। जब यह अंजीर के साथ मिलता है, तो ये दोनों मिलकर कमाल का असर दिखाते हैं।
दूध में भिगोया हुआ अंजीर खाने से मिलते हैं ये फायदे:
पाचन तंत्र को सुधारता है: अंजीर में मौजूद फाइबर और छोटे बीज आंतों की सफाई में मदद करते हैं। इसे रातभर दूध में भिगोकर खाने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है और आंतों के स्वस्थ कामकाज को बढ़ावा देता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है: दूध और अंजीर का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मज़बूत बनाने में बहुत मदद करता है। अंजीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, वहीँ दूध कैल्शियम से भरपूर है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में सहायक है।
हार्ट के लिए है हेल्दी: अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करते हैं । जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
वजन घटाने में सहायक: अंजीर वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में मदद करता है और पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है।
TagsHealthअंजीरफायदेHealthFigsBenefitsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





