लाइफ स्टाइल

Health : गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलेंगे ये फायदे, एक्सपर्ट की राय

Sarita
10 Jun 2025 12:41 PM IST
Health : गर्मियों में जामुन खाने से शरीर को मिलेंगे ये फायदे, एक्सपर्ट की राय
x
Health : गर्मी में जामुन खाना बहुत लोग पसंद करते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी सेहत और स्किन दोनों के लिए ही फायदेमंद होते हैं. इसके बारे में जानते हैं एक्सपर्ट से कि अगर रोजाना जामुन खाएं जाएं, तो इससे शरीर को क्या फायदेमंद मिलेंगे|
गर्मी में ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और ठंडक प्रदान करने में मदद करें. इस मौसम में आने वाले फलों में जामुन भी शामिल है. इसे अगर रोजाना खाया जाए, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिलेंगे और कितनी मात्रा में इसे खाना चाहिए. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से|
जामुन ने विटामिन सी, बी12, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. यह मिनरल और फाइबर का अच्छा सोर्स होता है. इसलिए इसे नियमित रूप से डाइट में शामिल करना हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे खाने के फायदों के बारे में|
आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता ने बताया कि जामुन की तासीर ठंडी होती है. इसका सेवन नियमित रूप से करने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है. जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है|
इसे खाने से डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी मदद मिल सकती है. एक्सपर्ट ने बताया कि जामुन में एंथोसायनिन का एक कंपोनेंट होता है, जो हमारे सेल्स को लिए बहुत अच्छा होता है. इससे खून बढ़ाने में मदद मिल सकती है. क्योंकि यह आयरन का भी अच्छा सोर्स होता है. इसलिए आयरन की कमी के कारण होने वाली खून की कमी को इससे पूरा किया जा सकता है|
जामुन में कैलोरी कम पाई जाती है. इसलिए इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है. फाइबर ज्यादा होता है. इसलिए इसे खाने के बाद पेट भरा महसूस होता है और ओवरइटिंग को कंट्रोल किया जा सकता है. जिसे वेट लॉस में मदद मिल सकती है|
Next Story