लाइफ स्टाइल

Health: रोजाना शवासन करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं

Sarita
20 Jan 2025 8:12 AM IST
Health: रोजाना शवासन करना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं
x
Health: शवासन की प्रैक्टिस करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं और आंखें बंद करके दोनों पैरों को अलग-अलग कर लें। आपके पैरों के अंगूठे साइड की तरफ झुके होने चाहिए, दोनों हाथ शरीर से थोड़ी सी दूरी पर होने चाहिए और हथेलियां खुली और ऊपर की तरफ होनी चाहिए। धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए अपनी बॉडी और सांस पर फोकस कीजिए। आपको लगभग 10 से 12 मिनट तक इसी पॉश्चर में डीप ब्रीदिंग करनी है।
फिजिकल हेल्थ के लिए
फायदेमंद
-
शवासन की प्रैक्टिस कर आप शरीर की सारी थकान और कमजोरी को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। जो लोग रेगुलरली शवासन करते हैं, उनकी बॉडी रिलैक्स्ड महसूस कर पाती है। शवासन कर आप अपने एनर्जी लेवल्स को भी बूस्ट कर सकते हैं। अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर हाई रहता है, तो आप शवासन की मदद से हाई बीपी पर काबू पा सकते हैं।
इम्प्रूव करे मेंटल हेल्थ-
शवासन फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। जो लोग रेगुलरली शवासन करते हैं, वो एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। शवासन कर आप अपने माइंड को रिलैक्स कर सकते हैं। अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए भी आप शवासन को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
बढ़ाए मेमोरी और फोकस-
रेगुलरली शवासन की प्रैक्टिस कर आप अपनी मेमोरी और फोकस को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। इसके अलावा सिर दर्द से राहत पाने के लिए भी शवासन का अभ्यास किया जा सकता है। महज एक से दो हफ्ते तक लगातार बिना नियम तोड़े, शवासन की प्रैक्टिस कीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।
Next Story