भारत

लुटेरी दुल्हन निशाना बना रही, ऐसे जवान लड़कों को कर रही कंगाल

jantaserishta.com
20 Jan 2025 8:06 AM IST
लुटेरी दुल्हन निशाना बना रही, ऐसे जवान लड़कों को कर रही कंगाल
x
पुलिस ने लोगों से सावधान रहने कहा.
uttarakhand news: उत्तराखंड के जवान लड़कों को शादी का झांसा देकर ‘लुटेरी दुल्हन’ कंगाल कर रही है। कुछ दिन बात करने के बाद हमेशा साथ रहने का वादा कर युवाओं से निवेश करवा रहीं हैं। झांसे में आए युवक उनके बताए ऐप डाउनलोड कर और लिंक खोलकर जमापूंजी गंवा रहे हैं। ऐसे 15 से अधिक मामले कुमाऊं के छह जिलों में अब तक आ चुके हैं।
साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। साइबर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों ठगी का नया ट्रेंड चल रहा। पहाड़ या मैदान के जो युवा जीवनसाथी की तलाश में ऑनलाइन साइट खोजते हैं, उन्हें ‘लुटेरी दुल्हन’ झांसे में लेकर खाते खाली कर रही है। साइबर पुलिस के अनुसार ऑनलाइन ऐप या लिंक से महिला साइबर अपराधी इन युवाओं से संपर्क करती हैं।
कुछ दिन की बातचीत के बाद शादी का झांसा देकर उनकी व्यक्तिगत जानकारी हासिल करती हैं और फिर खाता खाली कर देती हैं। कुमाऊं की बात करें तो ऐसे मामलों में युवाओं के खातों से करीब दस लाख से अधिक रुपये निकाले जा चुके हैं।
हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र निवासी एक युवक को एक पखवाड़ा पहले उसकी जीवनसाथी बनने का वादा कर डेढ़ लाख से अधिक की ठगी कर ली। युवक निजी कंपनी में जॉब करता है। मैरिज साइट पर ये धोखाधड़ी हुई।
किराने की दुकान चलाने वाले हल्द्वानी के एक युवक से चार माह पूर्व एक महिला ने शादी करने की बात कह लाखों रुपये ठगे। दस दिन बात करने के बाद निवेश के नाम पर युवक से धोखाधड़ी हुई। रुद्रपुर साइबर थाने में एक माह पहले ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला आया था। जिसमें रुद्रपुर निवासी युवक की महिला मित्र से दोस्ती हुई। निवेश के नाम पर महिला ने युवक को दो लाख रुपये का चूना लगा दिया।
अल्मोड़ा निवासी एक युवक से कुछ महीने पहले इसी तरह 50 हजार की से ठगी हुई। युवक महानगर में निजी सेक्टर में जॉब करता है। शादी करने का वादा कर खाते की जानकारी ली और कंगाल कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story