लाइफ स्टाइल

Gond Katira : हेल्दी और टेस्टी है ये स्वादिष्ट गोंद कतीरा मिठाई, जानिए रेसिपी

Sarita
23 April 2025 11:40 AM IST
Gond Katira :  हेल्दी और टेस्टी है ये स्वादिष्ट गोंद कतीरा मिठाई, जानिए रेसिपी
x
Gond Katira : यह गोंद की तरह चिपचिपा होता है जिसका कोई स्वाद नहीं होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फॉलिक एसिड बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है। फाइबर से भरपूर गोंद कतीरा का सेवन वजन को कंट्रोल करने में कारगर है। चलिए जानते हैं गोंद कतीरा का स्वीट डेजर्ट रेसिपी बनाने का आसान तरीका|
गोंद कतीरा डेजर्ट बनाने के लिए सामग्री:
5 से 6 गोंद कतीरा, 5 काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, साथ ही मुट्ठी भर किशमिश, 1 गिलास कोकोनट मिल्क, 3 चम्मच गुड का पाउडर (शाम के समय खाना बनाते समय ही आप सोच लें कि आज रात के डेज़र्ट में आपको क्या बनाना है।क्योंकि आपको गोंद कतीरा और ड्राइफ्रूट्स को कम से कम 3 से 4 घंटे भिगोकर रखना होगा )
गोंद कतीरा स्वीट डिश बनाने की विधि:
पहला स्टेप: सबसे पहले शाम के समय हम 5 से 6 गोंद कतीरा और 5 काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, साथ ही मुट्ठी भर किशमिश को भिगोकर रख देंगे।
दूसरा स्टेप: जब आपको रात में मीठा खाने का मन करे तब उस समय आप भिगोये हुए 5 काजू, बादाम, अखरोट, खजूर, अंजीर, साथ ही मुट्ठी भर किशमिश, को मिक्सर जार में एकदम बारीक ग्राइंड कर लें।
तीसरा स्टेप: अब एक बड़े बर्तन में एक गिलास कोकोनट मिल्क डालें। इस मिल्क में आप ड्राईफ्रूट का पेस्ट भी डालें और इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब हमने जो गोंद कतीरा भिगोकर रखा था वो चेक करेंगे। वो पूरी तरह से फूल चूका होगा। अब उसे भी इस मिल्क में ऐड कर देंगे।
चौथा स्टेप: आखिरी स्टेप में हम सभी सामग्रियों को आपस में मिलाएंगे और उसके बाद इस पेस्ट में 3 चम्मच गुड का पाउडर भी डालेंगे। एक बार फिर से इन्हें आपस में मिलाएंगे। आपका गोंद कतीरा डेजर्ट तैयार है। आप आधी रात को भी इस स्वीट डिश का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
Next Story