
x
फैली सनसनी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स की हत्या और थाने में आरोपी के सरेंडर का कुछ अजीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां आरोपी ने अवैध संबंध के चलते अपनी शादीशुदा प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया. अजीब बात ये है कि हत्या के बाद वह सरेंडर करने खुद थाने पहुंचा तो सब सच उगलकर जोर-जोर से हंसने लगा.
यह मामला शहर के पाचपावली पुलिस थाना अंतर्गत का है. पुलिस ने हत्या के मामले मे रजत उर्फ गितेश कलमेश उके को गिरफ्तार किया है. वहीं मृतक का नाम शेरा सूर्यप्रकाश मलिक बताया जा रहा है. मृतक शेरा को आरोपी और उसके पत्नी के अवैध संबध के बारे मे पता चल गया था. लेकिन आरोपी ने उल्टा शेरा को ही अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए चेता दिया था.इस बात को लेकर मृतक और आरोपी में बीते कुछ दिनो से विवाद जारी था.
घटना के दिन शेरा अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी रजत अपने दोस्त भोजराज कुंभारे के साथ उसके सामने पहुंचा और विवाद करने लगा. रजत ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शेरा पर चाकू से 25 से 30 वार किए. मौके पर ही शेरा की मौत हो गई. प्रेमिका के पति की हत्या करने के बाद आरोपी आत्मसमर्पण करने पुलिस थाने पहुंचा और जोर-जोर से हंसने लगा.
पाचपावली पुलिस थाने के इन्स्पेक्टर ने बताया है की अवैध संबध के चलते यह हत्या हुई है. पुलिस ने रजत उके और उसके एक दोस्त भोजराज कुंभारे पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





