लाइफ स्टाइल

जोड़ों का दर्द दूर भगाए इन 5 योग आसन की मदद से

Kiran
2 July 2023 3:15 PM GMT
जोड़ों का दर्द दूर भगाए इन 5 योग आसन की मदद से
x
अपने दैनिक जीवन में कामकाज के दौरान आपके घुटनों, कंधो, कलाई या अन्य शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर के जोड़ो में दर्द होना एक सामान्य सी परेशानी है जो आमतौर पर 10 में से हर 8वे व्यक्ति को होती है, लेकिन अब यह समस्या कम वायु वाले व्यक्तियों में भी होने लगी है।
शरीर में हड्डियों का कमजोर होना,उचित व्यायाम और भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों के अभाव से जोड़ों के रोग प्रकट होने लगते है व बढ़ने लगते है। हालाँकि दवाओं के उपयोग से इस दर्द से सामयिक लाभ मिलता है पर इसका प्रामाणिक वैकल्पिक उपचार योग में उपलब्ध है जिसके अभ्यास से दर्द मुक्ति में शीघ्र लाभ होता है। योग एक प्राचीन भारतीय तकनीक है जो दर्द को जड़ से उखाड़कर शरीर को रोगमुक्त करती है| योग शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार कर मन को विश्रांति प्रदान करता है। आइये हम बताते हैं आपको कौनसे योगासन से आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
* वीर भद्रासन : वीरभद्र एक शक्तिशाली योद्धा थे उन्ही के नाम पर इस आसन यह नाम दिया गया है। वह भगवान शिव के अवतार थे। इस आसन को करने से शरीर को शक्ति मिलती है। यदि आप अत्यधित वजन तथा कमर, जांघ आदि में बढ़ रही चर्बी से परेशान है तो यह योग आपके लिए बेहतर उपाय है इन सब समस्याओ से उभरने का।
* त्रिकोणासन : त्रिकोणासन हमारी टांगों, घुटनों व टखनों को मजबूत करने में लाभकारी है। यह सायटिका व कमर-दर्द में भी राहत प्रदान करता है। यह घुटनों की नस, कमर, जंघा की संधि व नितम्ब में खिंचाव उत्पन्न कर उनको गतिशीलता प्रदान करता है।
* ताड़ासन : पूर्ववत् खड़े होकर दोनों हाथो को पाश्वभाग से दीर्घ श्वास भरते हुए ऊपर उठाए। जैसे जैसे हाथ ऊपर उठे वैसे वैसे ही पैर की एड़िया भी उठी रहनी चाहिए। शरीर का भार पंजो पर रहेगा एवं शरीर ऊपर की ओर पूरी तराह से तना होगा।
* सुखासन : सुखासन से घुटने के दर्द में आराम मिलता है। इसमें घुटने 90 डिग्री के कोण में मुड़ते हैं। सुखासन को किसी भी आसन के पहले करना फायदेमंद है। इसे करने के लिए दोनों पैरों को मोड़कर, पालथी की मुद्रा में सीधा बैठ जाएं। रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
* सूर्य नमस्कार : सूर्य नमस्कार शरीर के समग्र लचीलेपन के लिए अच्छा है। इस बहुमुखी योग आसन से शरीर की सभी मांसपेशियों को ढीला कर देता है जिसके बाद आपको व्यायाम शुरु करना चाहिये। यह घुटनों के लिए विशेष रूप से अच्छा है।
Next Story