लाइफ स्टाइल

एक्‍सपर्ट ने बताया सर्दियों में किस समय धूप सेंकने से मिलता हैं Vitamin-D

Tara Tandi
1 Dec 2021 6:29 AM GMT
एक्‍सपर्ट ने बताया सर्दियों में किस समय धूप सेंकने से मिलता हैं Vitamin-D
x
गर्मियों के मौसम के दौरान जहां सूरज की रोशनी हमें परेशान करती है वहीं सर्दियों के दौरान किसी वरदान से कम नहीं लगती।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों के मौसम के दौरान जहां सूरज की रोशनी हमें परेशान करती है वहीं सर्दियों के दौरान किसी वरदान से कम नहीं लगती। सर्दियों में धूप से न केवल आपके शरीर को गर्मी मिलती है। बल्कि इसके वजह से विटामिन डी की पूर्ति भी होती है। आपको बता दें कि विटामिन डी हम सभी के शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है।

ऐसे में सर्दियों के मौसम में धूप लेना कितना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, इसका शायद आप अंदाजा भी ना लगा पाएं। ऐसे में आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसार हमें सर्दियों के मौसम के कुछ अनसुने फायदे बताने वाली हैं। आइए जानते हैं, आखिर सर्दियों में धूप क्यों लेनी चाहिए और किस समय लेनी चाहिए।
एक्‍सपर्ट ने बताया धूप के फायदों के बारे में
​विटामिन डी लेने का सही समय
सुबह का समय-
अगर आप सुबह के समय सूरज की रोशनी के जरिए विटामिन डी लेना चाहते हैं तो आप सुबह 8 बजे से पहले 25 से 30 मिनट के लिए ले सकते हैं। इस समय में आपको विटामिन डी अच्छी तरह मिल जाएगी।
शाम का समय-
शाम के समय अगर आप धूप की रोशनी से विटामिन डी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप सूरज डूबने के समय यह हासिल कर सकते हैं।
​सूरज की रोशनी के फायदे
विटामिन डी - सूरज की रोशनी में कुछ देर बिताने के कई लाभ है। इनमें से एक है विटामिन डी। आपको बता दें कि विटामिन डी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने का काम करता है। इसके अलावा यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती है।
​सूरज में मौजूद यूवीए -
सूरज की रोशनी से हमें यूवीए मिलता है जो हमारे ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। इसके अलावा ब्लड ग्लूकोज लेवल को और रेस्पिरेटरी रेट को भी सुधारता है।
मस्तिष्क के लिए -
आपको बता दें कि सूरज की किरणों में सेरोटोनिन, मेलाटोनिन और डोपामाइन होता है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा जो लोग डिप्रेशन या एंग्जायटी से पीड़ित हैं। उन्हें भी इससे फायदा होता है।
नींद के लिए -
अगर आपको गहरी नींद नहीं आती तो भी आपको सूरज की रोशनी में रहने से फायदा होता है। आपको बता दें कि सूरज की रोशनी से प्राप्त मेलाटोनिन नाम का हार्मोन मिलता है, जो आपकी नींद के लिए उत्तरदायी होता है।
सावधानी
सूरज की रोशनी से आपको क्या फायदे हो सकते हैं यह आपने जान लिए हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप ज्यादा समय के लिए भी सूरज की रोशनी में ही ना खड़े रहें। ऐसा करने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।


Next Story