लाइफ स्टाइल

महसूस होती है शरीर में अकड़न और कमजोरी? इस विटामिन की हो सकती है कमी

Mohammed Raziq
18 Sept 2023 12:28 PM IST
महसूस होती है शरीर में अकड़न और कमजोरी? इस विटामिन की हो सकती है कमी
x
इस विटामिन की हो सकती है कमी
हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई अंग मिलकर काम करते हैं। इसके अलावा, शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और भी कई चीजों का लेवल सही होना चाहिए। किसी भी विटामिन या अन्य जरूर न्यूट्रिएंट का लेवल कम होने पर इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं। इसलिए शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन्स नहीं मिल पाते हैं और कई तरह की बीमारियां हमें घेर सकती हैं। अगर आपको लगातार कमजोरी और थकान महसूस हो रही है, तो शरीर में किस विटामिन की कमी हो सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर विज्ञान मिश्रा, चीफ ऑफ लैब- न्यूबर्ग डाइगनॉस्टिक्स, नोएडा, दे रहे हैं।
क्यों महसूस होती है कमजोरी और शरीर में अकड़न
अगर आपको लगाता है कमजोरी, थकान या फिर शरीर में अकड़न महसूस हो रही है, तो यह विटामिन-डी की कमी का संकेत है। विटामिन-डी हमारे शरीर में कैल्शियम अब्जॉर्बशन, बोन हेल्थ और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। जब विटामिन-डी का लेवल कम होता है, तो हमारी हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और इससे अकड़न और डिस्कम्फर्ट महसूस हो सकता है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी हुई परेशानी हो रही है, तो जरूरी है कि आप अपना विटामिन-डी चेक करवाएं। ब्लड टेस्ट के जरिए, शरीर में विटामिन-डी का काउंट पता चल सकता है।
शरीर को कैसे मिलता है विटामिन-डी
विटामिन-डी शरीर में तीन तरीकों से पहुंचाता है। हमारी स्किन, डाइट और सप्लीमेंट्स के जरिए, शरीर में विटामिन-डी पहुंचता है। सूरज की रोशनी मैं कम बैठने, खान-पान में कमी या फिर कुछ मेडिकल कंडीशन्स में शरीर में https://www.herzindagi.com/hindi/advice/vitamin-d-hack-article-202090हो सकता है। कमजोरी और शरीर में अकड़न का मुख्य कारण यही होता है। इसलिए इसे चेक जरूर करवाएं।
विटामिन-डी की कमी कैसे करें दूर
अगर टेस्ट करवाने पर आपके शरीर में विटामिन-डी का लेवल कम आता है, तो सूरज की रोशनी में अधिक समय बिताएं। अपनी डाइट में विटामिन-डी से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके अलावा, किसी हेल्थ केयर प्रोफेशनल की सलाह से विटामिन-टी सप्लीमेंट्स भी जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story