- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Detox Drinks: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Detox Drinks: घर पर बने ड्रिंक्स से अपने शरीर को डिटॉक्स करें
Sarita
16 Feb 2025 12:17 PM IST

x
Detox Drinks: अक्सर कहा जाता है कि अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर से मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते है। खराब लाइफस्टाइल और खानपान से शरीर में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए समय समय पर डिटॉक्सीफिकेशन करना जरूरी है। ऐसा करने से किडनी, लिवर, डाइजेशन सिस्टम, फेफड़े और स्किन में मौजूद विषैले टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते है। जब शरीर के ये पार्ट्स स्वस्थ रहेंगे तो आप खुद ब खुद सेहतमंद रहेंगे। डिटॉक्स ड्रिंक पसीने और यूरिन के जरिए शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकाल देते है। साथ ही इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के लिए पानी में हर्ब्स, फल और सब्जियों की मदद से ड्रिंक तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं, कुछ खास ड्रिंकस -
हल्दी और पालक से बना डिटॉक्स वॉटर-
हल्दी और पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जबकि पालक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है जो आपके सिस्टम को अच्छी तरह से साफ करने का काम करता है। आप हल्दी और पालक के पीसकर स्मूदी तैयार कर सकते हैं और आप इसे दिनभर में एक से दो कप पी सकते हैं। इसके अलावा रोजाना पालक के पत्ते खाएंए और आप चाहे तो सूप बनाकर या फिर किसी सब्जी के साथ मिलाकर खा सकते हैं। पालक आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। हल्दी में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है जो आपके सेहत के लिए बहुत जरूरी है।
नींबू की चाय-
नींबू की चाय विटामिन सी से भरपूर होती है। अगर हम इसमें हल्दीए सादा पानी और थोड़ी सी काली मिर्च मिला देते हैए तो यह सबसे अधिक स्फूर्तिदायक ड्रिंक बन जाती है। नींबू आप के संपूर्ण इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होने के अलावा बहुत से गुणों के लिए जाना जाता है। यह आपके दिन की शुरुआत दैनिक आधार पर करने के लिए सबसे अच्छी चाय की किस्मोंमें से एक है।
पुदीना चाय-
पुदीना कई स्वास्थ्य उपयोगी गुणों से भरपूर हैं। पुदीना में पाए जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर की समग्र प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत बनाता है। इसके अलावा यह वायु मार्ग को साफ करने में भी सहायक है जो खांसी के कारण अवरुद्ध हो सकता है। पुदीना में मौजूद मैंगनीज आपके शरीर में मुक्त कणों की गिनती करता है और उन्हें बेअसर करने में मदद करता है।
खीरे और पुदीने से तैयार डिटॉक्स ड्रिंक-
ये डिटॉक्स ड्रिंक न केवल शरीर से हानिकारक विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार है बल्कि स्वाद और महक भी लाजवाब है। खीरा और पुदीना पानी में डाले जाने के बाद इनमें निहित पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं, जिससे आपका पाचन बेहतर होता है। इसको बनाने के लिए खीरे के कुछ टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छे से ब्लैंड करें। इसे सुबह खाली पेट लें या रात को सोने से आधां घंटा पहले भी पिया जा सकता है।
TagsDetox Drinksड्रिंक्सशरीरडिटॉक्सDetox Drinksdrinksbodydetoxजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





