लाइफ स्टाइल

इसे नियमित सेवन करने से मानसिक और शारीरिक रूप से इंसान रहता है स्वस्थ, जानिए

Kiran
1 July 2023 3:18 PM GMT
इसे नियमित सेवन करने से मानसिक और शारीरिक रूप से इंसान रहता है स्वस्थ, जानिए
x
संगीत की धुन सुनकर हमारा मन प्रसन्न और संतुष्ट रहता है। संगीत तनाव को भी दूर करता हैं। उसी तरह डांस हमारा मूड़ फ्रेश करने के साथ शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाता है। नियमित रूप से डांस करने से शारीरिक और मानसिक रूप से इंसान स्वस्थ रहता है। कई बीमारियों के प्रति बचाव होता है और मौजूदा बीमारियों व शारीरिक समस्याओं का समाधान होता है। डांस से ना सिर्फ वजन कम करके फिट रहा जा सकता है बल्कि इसके कई और फायदे भी हो सकते हैं। जानिए डांस के फायदों के बारे में।
# न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन की एक स्टडी के अनुसार, डांस आपकी याद्दाश्त बढ़ा सकता है। इसकी वजह से बूढ़ा होने पर आपके अंदर डिमेंटिया (मनोभ्रंश, पागलपन) होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। विज्ञान बताता है कि ऐरोबिक एक्सरसाइज दिमाग के उस हिस्से को नुकसान से बचाती है, जो याद्दाश्त को नियंत्रित करता है।
# डांस एक ऐसा तरीका है, जिससे सिर्फ वजन ही नहीं कम होता है बल्कि डांस करने से खुशी भी मिलती है। पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है।
# जुम्बा डांस आपके शरीर को संतुलित, कॉन्फिडेंट और फ्लेक्सिबल बनाता है। डांस आपके शरीर के हर एक हिस्से के सॉफ्ट मूवमेंट में आपकी मदद करता है और आपके कंधे, हृदय और कूल्हों को दुरुस्त रखता है। यह डांस आपकी सबसे ज्यादा कैलोरीज बर्न करता है।
# डांस करने से शरीर और दिमाग का आपसी तालमेल और बेहतर होने लगता है। इससे बच्चों की फोकस क्षमता बढ़ने लगती है जो उसके पढाई लिखाई के लिए बहुत ज़रूरी होता है।
# डांस शरीर में लचीलापन लाता है। शरीर में लचीलापन होने की वजह से जॉइंट पेन में काफी आराम मिलता है। साथ ही, पोस्ट-एक्सरसाइज सोरनेस भी कम होती है।
# डांस करने से विषाणु नष्ट हो जाते हैं और त्वचा हेल्दी होती है। अगर आपको तनाव रहता है तो डांस करके इससे निजात पाई जा सकती है।
# आपकी त्वचा तभी अच्छी रहती है जब शरीर में रक्त का बहाव ठीक से हो। डांस करने से ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है जिससे स्किन अच्छी हो जाती है।
Next Story