- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Cobra Pose: योगासन जो...
लाइफ स्टाइल
Cobra Pose: योगासन जो शरीर के इन पांच समस्याओं से दिलाता है छुटकारा
Sarita
28 Dec 2025 7:42 AM IST

x
Cobra Pose: यह योगासन सांप द्वारा पीठ को ऊपर उठाने की मुद्रा से लिया गया है। यह आसन रीढ़ की हड्डी, पेट और पूरे शरीर को ताकत देता है। अगर आप इसे रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करें, तो ये आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रख सकता है। आइए इस लेख में भुजंगासन करने के पांच बड़े फायदों के बारे में जानते हैं|
रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है:
भुजंगासन रीढ़ की हड्डी के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे करने से पीठ की मांसपेशियां खिंचती हैं और रीढ़ में लचीलापन बढ़ता है। जो लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, उनके लिए ये आसन किसी वरदान से कम नहीं। ये रीढ़ को सीधा रखने में मदद करता है।
पाचन तंत्र को बेहतर करता है:
पेट के बल लेटकर और सीने को ऊपर उठाकर किया जाने वाला ये आसन पाचन अंगों पर दबाव डालता है। इससे पाचन क्रिया तेज होती है और कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और खाना पचाने की प्रक्रिया सुधरती है।
तनाव और थकान को दूर करता है:
भुजंगासन करने से छाती खुलती है और सांस लेने की प्रक्रिया बेहतर होती है। इससे फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जो तनाव, चिंता और थकान को कम करने में मदद करती है। ये आसन मन को शांत करता है और डिप्रेशन से लड़ने में भी सहायक है। रोजाना कुछ मिनट इसे करने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।
कंधों और सीने को मजबूती देता है:
लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने से कंधे और सीना झुकने लगता है। भुजंगासन इन हिस्सों को खोलता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है। ये कंधों के दर्द को कम करता है और सीने को चौड़ा बनाता है, जिससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खासकर ऑफिस में काम करने वालों के लिए ये बहुत फायदेमंद है।
पीरियड्स के दर्द में राहत देता है:
महिलाओं के लिए भुजंगासन खास तौर पर उपयोगी है। ये आसन पेट के निचले हिस्से और कमर पर हल्का खिंचाव डालता है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन कम होती है। साथ ही, ये हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करता है, जिससे मूड स्विंग्स की समस्या कम हो सकती है।
TagsCobra Poseयोगासनशरीरसमस्याओंछुटकारा Cobra Poseyoga posebodyproblemsrelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





