लाइफ स्टाइल

Chikoo Milkshake: शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है ये ड्रिंक

Sarita
4 May 2025 6:29 AM IST
Chikoo Milkshake: शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है ये ड्रिंक
x
Chikoo Milkshake: चीकू पोषण तत्वों से भरपूर होता है और इसके ढेरों फायदे हैं। स्वाद में भी यह किसी से कम नहीं पड़ता। यह एक ऐसा फल है जिसको छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं। यह परफेक्ट है, क्योंकि यह सभी की जरूरत के अनुसार पोषक तत्व प्रदान करता है। इस समय तेज गर्मी पड़ रही है। इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों का महत्व बढ़ जाता है। इनसे हमारे शरीर को सुकून मिलता है। आज हम आपको चीकू मिल्कशेक की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाना काफी आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता। यह हेल्दी ड्रिंक है, जो अपने स्वाद के चलते सबका दिल जीतने की क्षमता रखता है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर अपनी सभी मुश्किलें दूर करें।
सामग्री (Ingredients)
3 मीडियम साइज के पके हुए चीकू
शहद स्वादानुसार
3 कप ठंडा दूध
डेढ़ चम्मच इलायची पाउडर
मेवा (वैकल्पिक)
- सबसे पहले सारे समान को एक जगह रख लें। फिर चीकू को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- यदि आपके पास ब्लेंडर है, तो इसको पीसने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
- अन्यथा मिक्सी के माध्यम से भी इसको बना सकते हैं।
- मिक्सी के जार में चीकू, शहद, दूध, इलायची पाउडर शामिल करें और इसको पीस लें।
- अब एक मिल्कशेक ग्लास में कुछ टुकड़े बर्फ के कूट कर डालें।
- इसमे शेक को सर्व करें और ऊपर से सजाने के लिए बादाम और चिरौंजी भी डाल सकते हैं।
Next Story