लाइफ स्टाइल

Chicken Soup: सर्दी में शरीर को पहुंचाएगा राहत

Sarita
25 Dec 2024 6:55 AM IST
Chicken Soup: सर्दी में शरीर को पहुंचाएगा राहत
x
Chicken Soup: चिकन सूप में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गर्माहट गले में खराश और नाक बंद होने में राहत देते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो संक्रमण और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे लोगों की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसी के चलते हम आपको यहां चिकन सूप बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
चिकन सूप बनाने का सामान
चिकन (बोनलेस): 200-250 ग्राम
पानी: 4 कप
प्याज: 1 (कटा हुआ)
लहसुन: 4-5 कलियां
अदरक: 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस की हुई)
गाजर: 1 (कटी हुई)
मटर: 1/4 कप
धनिया पत्ती
नमक: स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
नींबू का रस: 1 चम्मच
मक्खन या तेल: 1 चम्मच
कॉर्नफ्लोर: 1 चम्मच
चिकन सूप बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर या पैन में चिकन, पानी, थोड़ा सा नमक, और अदरक डालें। इसे कुकर में 2-3 सीटी लगाकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अब तड़का लगाना है।
तड़का लगाने के लिए एक गहरे पैन में मक्खन या तेल गर्म करें। अब इसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब ये सुनहरा हो जाए तो गाजर और मटर डालें और 2-3 मिनट भूनें। इसके बाद पके हुए चिकन के टुकड़े और स्टॉक पैन में डालें। इस पैन में अब नमक और काली मिर्च पाउडर डालें।
अगर सूप गाढ़ा करना हो, तो कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच पानी में घोलकर इसमें डालें और चलाएं। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। आखिर में सूप में धनिया पत्ती और नींबू का रस डालें। इसे कटोरे में डालकर गरमागरम ही परोसें। आप इसमें स्वीट कॉर्न, ब्रोकली या अन्य सब्जियां भी डाल सकते हैं।
Next Story