- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Breakfast: मिक्स...
लाइफ स्टाइल
Breakfast: मिक्स वेजिटेबल पराठा,जानें हेल्दी और टेस्टी रेसिपी
Sarita
22 April 2025 7:46 AM IST

x
Breakfast: सब्जियों से भरपूर यह पराठा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व और दिनभर के लिए एनर्जी भी देता है।अगर आप हर सुबह यह सोचकर परेशान रहते हैं कि ऐसा क्या खाएं जिससे पेट भी भरे, स्वाद भी मिले और सेहत भी बनी रहे, तो मिक्स वेजिटेबल पराठा आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।मिक्स वेजिटेबल पराठा में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर, फूलगोभी जैसी कई हेल्दी सब्जियों का मिश्रण होता है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाते हैं। साथ ही, गेहूं के आटे से बना पराठा कार्ब्स का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करता है।
सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
गाजर (कद्दूकस की हुई) – 1
फूलगोभी – 1/2 कप (बारीक कटी)
मटर – 1/4 कप
शिमला मिर्च – 1/4 कप (बारीक कटी)
उबले आलू – 1 (मैश किया हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
धनिया पत्ती – थोड़ी सी
नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला – स्वाद अनुसार
तेल/घी – सेंकने के लिए
1. सभी सब्जियों को एक बर्तन में डालें और उसमें नमक, मसाले, अदरक और हरी मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
2. अब इसमें आटा मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।
3. 10-15 मिनट ढककर रख दें ताकि आटा सेट हो जाए।
4. अब लोई बनाकर बेलें और तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। चाहें तो थोड़ा घी लगाकर और क्रिस्पी बना सकते हैं।
5. दही, आचार या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म पराठा परोसें।
TagsBreakfastमिक्सवेजिटेबलपराठाहेल्दीटेस्टीBreakfastMixVegetableParathaHealthyTastyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





