छत्तीसगढ़

CG: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
22 April 2025 12:36 AM IST
CG: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
x
छग
Korba. कोरबा। कोरबा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 8 अलग-अलग मामलों में 130 लीटर अवैध शराब जब्त की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त की गई शराब में देसी मदिरा और कच्ची महुआ शराब शामिल है। बालको थाने में सबसे ज्यादा तीन मामले दर्ज किए गए। यहां से 52.9 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। उरगा थाने में 30 लीटर और हरदीबाजार थाने में 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। दर्री थाने में 48 पाव देसी मदिरा के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।


बांकीमोंगरा थाने से 2.75 लीटर और कुसमुंडा थाने से 2.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इससे पहले भी उरगा थाना क्षेत्र में नदी किनारे महुआ शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई थी। वहां से भारी मात्रा में महुआ नष्ट किया गया था। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गए थे। मौके से पांच मोटरसाइकिल जब्त की गई थी। क्षेत्र में महुआ शराब के सेवन से मौत के मामले भी सामने आ चुके हैं। गांव की महिला समूहों ने भी इसकी बिक्री का विरोध किया है। पुलिस का कहना है कि सुशासन तिहार के तहत अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
Next Story