लाइफ स्टाइल

Breakfast for Weight Loss:स्वस्थ नाश्ते से करें वजन कम

Sarita
7 April 2025 11:10 AM IST
Breakfast for Weight Loss:स्वस्थ नाश्ते से करें वजन कम
x
Breakfast for Weight Loss: पुराने समय में कहा भी जाता था कि नाश्ता एक राजा की तरह, दोपहर का खाना एक संत की तरह और रात का खाना एक गरीब की तरह खाना चाहिए। यदि आप दिन भर अपने आपको ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं या वज़न कम करना चाहते हैं तो हैल्दी नाश्ता करना बहुत ही जरूरी है।
अधिकांश लोग यह गलती कर देते हैं। उन्हें लगता है, हम कम खाएंगे तो वज़न कम होगा, पर ऐसा नहीं होता। सुबह का नाश्ता न करने से एक तो ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है और थकान जल्दी महसूस होने लगती है। दूसरा वज़न कम होने की जगह उल्टा बढ़ने लगता है।
अमरूद
अमरूद एक ऐसा फल है, जिसमें प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही यह फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। नाश्ते में एक कटोरी कटे हुए अमरूद लेने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा तो मिलती ही है, साथ ही यह वज़न कम करने में भी मददकरता है।
स्वीट पोटैटो
इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिस कारण यह धीरे-धीरे शरीर में अवशोषित होता है और लंबे समय तक भूख के अहसास को पैदा नहीं होने देता। इसके अलावा इसमें विटामिन्स और कई तरह के मिनरल्स भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे यह शरीर को पर्याप्त पोषण तो देता ही है, साथ ही वज़न कम करने में भी सहायक होता है।
सेब
सेब एक ऐसा फल है, जिसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह खाली पेट एक सेब खाने से पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। साथ ही शरीर का वज़न भी कम होता है। सेब में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को पोषण प्रदान करते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये वज़न कम करने के साथ शरीर को कई बीमारियों से भी बचाते हैं। ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे शरीर में इक_ा चर्बी तेजी से कम होती है।
दही
दही वज़न घटाने के लिए एक सर्वोत्तम और हैल्दी नाश्ता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जिससे पूरे दिन शरीर में एनर्जी रहती है और यह कैलोरी घटाने में भी मदद करता है। यदि आप वज़न कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में कम कैलोरी युक्त दही जरूर शामिल करें।
दलिये में फाइबर और अन्य पोषक तत्व बहुतायत में पाए जाते हैं। इसमें उपस्थित फाइबर वज़न को कम करने में मदद करता है। इससे पेट के अधिक समय तक भरे रहने का अहसास रहता है, जिससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। इस कारण यह शरीर की चर्बी को भी कम करने में मदद करता है|
Next Story