लाइफ स्टाइल

Breakfast : रोजाना अंकुरित मूंग खाने से दिखेंगे शरीर में जबरदस्त बदलाव, दूर होंगी बीमारियां

Sarita
6 March 2025 8:53 AM IST
Breakfast : रोजाना अंकुरित मूंग खाने से दिखेंगे  शरीर में जबरदस्त बदलाव, दूर होंगी बीमारियां
x
Breakfast : अंकुर‍ित मूंग प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। इससे हमारा डाइजेशन मजबूत होता है। ये तेजी से वजन घटाने में भी मददगार है। इसके अलावा ये दिल की सेहत सुधारने और इम्युनिटी बढ़ाने में भर मदद करती है। अंकुरित मूंग शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी सहायक होती है।
सुबह खाली पेट अंकुर‍ित मूंग खाने के फायदे
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्युनिटी स्‍ट्रॉन्‍ग होना जरूरी है। सुबह अंकुरि‍त मूंग दाल खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। दरअसल, इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
अगर आप नाश्ते में अंकुरित मूंग रोजाना खाते हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्‍दी रहती है, जिससे आप जवां नजर आएंगे।
अंकुरित मूंग में विटामिन-ए पाया जाता है। जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसे डेली डाइट में खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है।
अंकुरित मूंग में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को मात दे सकते हैं।
अंकुरित मूंग खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसे खाने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी दूर होती है।
फाइबर युक्त अंकुरित मूंग डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। एसिडिटी, खट्टे डकार आदि पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
हाई फाइबर से भरपूर मूंग दाल खाने से पेट के भरे होने का एहसास लंबे समय तक बना रहता है, जिसकी वजह से ओवरइटिंग नहीं होती, जो वजन कम करने में सहायक होता है।
Next Story