लाइफ स्टाइल

पोषक तत्व से भरपूर हैं पान के पत्ते, जानिए इससे होने वाले फायदे

Tara Tandi
14 Feb 2022 6:16 AM GMT
पोषक तत्व से भरपूर हैं पान के पत्ते, जानिए इससे होने वाले फायदे
x
पान के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पान के पत्ते (Betel Leaf ) के बारे में तो सभी जानते ही है। इसे लोग अकसर अपने स्वाद और नशे के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। आप ने तो अकसर गांवों में यह जरूर सुना होगा कि चलो पान खाते है क्योंकि लोगों के लिए पान एक केवल नशा ही नहीं बल्कि यह एक शौक भी है। ऐसे में क्या आप जानते है कि पान के पत्तों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं कि पान में क्या-क्या पाए जाते हैं।

पान के पत्तों में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Betel Leaf Nutrients)
जानकारों का कहना है कि पान के पत्ते के इस्तेमाल (Betel Leaf uses) से आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बड़ी ही आसानी से दूर हो सकती है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो हमें बीमारियों से महफूज रखता है। तो आइए जानते है कि पान के पत्तों में क्या क्या पाए जाते हैं।
पानी
प्रोटीन
वसा
मिनरल्स
फाइबर
विटामिन सी
विटामिन ए
पोटेशियम
कैल्शियम
आयरन
पान के पत्तों के इस्तेमाल से फायदा (Betel Leaf Benefits)
पान के पत्ते हमारे शरीर के लिए काफी गुणकारी साबित होते हैं। ऐसे में आइए जानते है कि इसके इस्तेमाल से हमें क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में दिल्ली के लक्ष्मी नगर के आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एम मुफिक ने कुछ जरूरी बातें शेयर की है। आइए जानते है कि आयुर्वेदाचार्य ने आखिर इस पर क्या कहा है।
सिर दर्द को दूर करता है पान का पत्ता (Betel Leaf Benefits- Relief from Head Pain)
आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि अगर आप सिर दर्द से परेशान है तो पान के पत्ते आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। उनके मुताबिक, इसमें सिर दर्द को ठीक करने का गुण होता है जिससे आपको आसानी से इससे राहत मिल सकती है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप पान के पत्ते को गर्म करें और अरंडी या सरसों के तेल को उस पत्ते पर लगाकर छाती पर रख लें। अगर आपने ऐसा किया तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। आप इसके जरिए केवल सर्दी ही नहीं बल्कि आप माइग्रेन से भी छुटकारा पा सकते हैं।
दिलाता है सर्दी-खांसी, जुकाम में तुरंत राहत (Betel Leaf Benefits- Relief from Cold Flu)
जानकार की माने तो पान के पत्तों में सर्दी-खांसी और जुकाम में तुरंत राहत देने वाला गुण पाया जाता है। इन परेशानियों के लिए इसे रामबाण इलाज माना जाता है। इसे आप घरेलू नुस्खे के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पान के पत्तों को उपयोग करने का तरीका काफी आसान है। आप जल्दी राहत पाने के लिए पान के पत्ते को गर्म करके उसके ऊपर सरसों का तेल लगाकर अपने छाती पर रख लें। इससे आपको तुरंत आसाम मिलेगा।
सूजन या दर्द में देता है आराम (Betel Leaf Benefits- Relief from Swelling or Pain)
सूजन या दर्द में पान के पत्तों को एक बेहतरीन इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। प्रभावित स्थान पर पान के पत्ते को गर्म करके लगाने से चुटकियों में राहत मिलती है।
इसके ज्यादा इस्तेमाल से एक्सपर्ट मना करते हैं (Dont Use Betel Leaf More)
एक्सपर्ट के मुताबिक, पान के पत्तों के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसके ज्यादा यूज से शरीर को काफी नुकसान होता है। इसमें त्वचा के तापमान को बढ़ाए जाने वाले गुण पाए जाते हैं, इसलिए जानकार इसके ज्यादा इस्तेमाल की इजाजत नहीं देते हैं।
Next Story