लाइफ स्टाइल

Back Pain : आपको कमर दर्द है तो ये योगासन मददगार होंगे

Sarita
18 Nov 2025 12:59 PM IST
Back Pain :  आपको कमर दर्द है तो ये योगासन मददगार होंगे
x
Back Pain : काम करते हुए लगातार खड़े रहने की आदत के कारण आजकल कमर दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। ज़्यादातर महिलाएं इस समस्या से ग्रस्त हैं। जानें कुछ ऐसे योगासनों के बारे में जो इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित होंगे।
भुजंगासन: भुजंग का अर्थ सर्प होता है, इसलिए भुजंगासन में हमें अपने शरीर को फन उठाए हुए सर्प की तरह मुद्रा में रखना होता है। इसके लिए ज़मीन पर चटाई बिछाकर पेट के बल लेट जाएँ। अपने पैरों को आपस में मिला लें, हथेलियों को कंधों की सीध में छाती के पास रखें, माथे को ज़मीन पर टिकाएँ और शरीर को आराम दें। गहरी साँस लें और अपने शरीर के अगले हिस्से को ऊपर उठाएँ। आपके हाथ भी एक सीधी रेखा में होने चाहिए। अपने सिर को जितना हो सके ऊपर उठाएँ। इस स्थिति में 15-30 सेकंड तक रहें। फिर साँस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएँ। इस व्यायाम को एक बार में 4-5 बार करें।
शलभासन: इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएँ और हथेलियों को जांघों के नीचे रखें। दोनों पैरों की एड़ियों को आपस में मिलाएँ और पंजों को सीधा रखें। धीरे-धीरे अपने पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें। गहरी साँस लेते हुए पैरों को ऊपर उठाएँ। कुछ सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें। फिर साँस छोड़ते हुए पैरों को नीचे करें। इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराएँ।
उष्ट्रासन: उष्ट्रासन में ऊँट जैसी मुद्रा अपनानी होती है। इसे करने के लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएँ। घुटनों को कंधे की चौड़ाई जितना और तलवों को पूरी तरह फैलाकर आकाश की ओर रखें। अब रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर झुकाएँ और दोनों हाथों से एड़ियों को छूने की कोशिश करें। ऐसा गर्दन पर ज़्यादा दबाव डाले बिना और कमर से घुटनों तक के हिस्से को सीधा रखते हुए करें। कुछ देर इसी स्थिति में रहें, गहरी साँस लें और फिर सामान्य स्थिति में आ जाएँ। इस व्यायाम को एक बार में 4 से 5 बार दोहराएँ।
Next Story