- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Apple Shake: आप दिनभर...
लाइफ स्टाइल
Apple Shake: आप दिनभर रहना चाहते हैं एनर्जेटिक, तो इस हेल्दी ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत
Sarita
1 April 2025 7:45 AM IST

x
Apple Shake: एप्पल शेक की खासियत है कि इसे बड़े तो पसंद करते ही हैं, साथ बच्चे भी बड़े चाव से पीते हैं। आप अगर परिवार की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो इस हेल्दी ड्रिंक पर भरोसा जता सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है। ये शेक मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। इसे डाइट का नियमित हिस्सा बनाने पर आपको कई फायदे होंगे।
सामग्री (Ingredients)
दूध – 250 ग्राम
सेब – 2
बादाम – 5-6
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
चीनी – स्वादानुसार
आइस क्यूब्स – 5-6
- सबसे पहले सेब (एप्पल) को धोकर साफ कपड़े से पोछ लें इसके बाद इसके टुकड़े कर लें।
- इसके बाद सेब के सारे बीज निकालकर अलग कर दें। अब मिक्सर जार में कटे हुए सेब के टुकड़े डाल दें।
- इसके पूर्व बादाम को रात में ही पानी में भिगो दें जिससे इसके छिलके आसानी से उतर जाएं।
- बादाम को छीलकर मिक्सर जार में डालें और एक कप दूध डालकर 1-2 बार मिश्रण को ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद जार का ढक्कन खोलकर उसमें इलायची पाउडर और बाकी बचा दूध डालकर 2-3 आइस क्यूब्स डाल दें।
- अब जार का ढक्कन लगाकर तब तक मिश्रण को ग्राइंड करें जब तक कि शेक क्रीमी और स्मूद न हो जाए।
- इसके बाद शेक को एक बर्तन में निकाल लें। अब सर्विंग ग्लास में एप्पल शेक डालें और ऊपर से 1-2 आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
TagsApple Shakeएनर्जेटिकहेल्दीड्रिंक Apple ShakeEnergeticHealthyDrinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





