- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चौलाई के लड्डू : शरीर...

x
चौलाई के लड्डू : ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। ये गैस और कब्ज की समस्या दूर करने का काम करते हैं। इनमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे एनर्जी मिलती है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है। इनको गुड़, चौलाई और सूखे मेवों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। दिनभर व्रत रखने के बाद अक्सर थकान और सुस्ती महसूस होती है। ऐसे में ये लड्डू एनर्जी देने का काम करते हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 कप – चौलाई (राजगिरा)
1 कप – गुड़
1 कप – पानी
2 चम्मच – घी
2 चम्मच – किशमिश
2 चम्मच – काजू
- सबसे पहले गैस पर पैन रखें। इसमें चौलाई के दानों को डालकर भून लें। इसके बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
– इसके बाद भुने हुए दानों को छान लें। लड्डू बनाने के लिए फूले हुए चौलाई के दानों का इस्तेमाल करें।
- अब एक पैन में घी गरम करें। इसमें गुड़ डालें। इसमें थोड़ा पानी डालें। इसे पिघलने दें।
– इसके बाद गुड़ की चाशनी में चौलाई के दाने डालें। इसमें किशमिश और काजू डालें।
- इन सारी चीजों को मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
Tagsचौलाईलड्डूशरीरसेहतमंदAmaranthLaddubodyhealthyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





