Dangerous bridges of the world: दुनिया के इन खतरनाक ब्रिज देख डर जाती हैं लोग

Update: 2024-06-09 11:31 GMT
Dangerous bridges of the world:  दुनियाभर में बढ़ती तकनिकी के साथ नई इमारतों और चीजों का निर्माण किया जा रहा हैं जिनमें से कुछ तो सभी को आश्चर्यचकित कर देती हैं। आज के समय में देश-दुनिया में इन तकनिकी से कई ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा हैं। लेकिन दुनियाभर में कुछ ब्रिज ऐसे हैं जो अपनी तकनिकी के लिए नहीं बल्कि खौफ के लिए जाने जाते हैं। जी हां, दुनिया में कुछ ऐसे खतरनाक पुल मौजूद हैं जिन्हें पार करना अपनी मौत को दावत देने के बराबर साबित होता है। आज हम आपको जिन खतरनाक ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं उन्हें देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। एडवेंचर प्रेमियों को ऐसे ब्रिज बेहद पसंद आते हैं, जो दिखने में रोमांचक और खतरनाक लगते हैं। तो आइये जानते हैं इन खतरनाक ब्रिज के बारे में...
कॉइलिंग ड्रैगन क्लिफ, चीन
यह पुल चीन के हुनान प्रांत में बनाया गया है। इस पुल पर जाना तो दूर इसे देखते ही लोगों की हालत पतली हो जाती है। इस पुल पर जाते ही लोगों की डर के मारे रुह कांपने लगती है और उनकी चीख निकल जाती है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक पुल में शामिल किया गया है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्काईवॉक में गिना जाता है। साल 2016 में इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। इसके भयावह बनावट की वजह से इसे 'मौत का पुल' भी कहा जाता है। यहां थोड़ी सी भी चूक का मतलब मौत होता है। इस पुल पर चलने की हिम्मत बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। हालांकि रोमांच के शौकीन लोग इस पुल पर चहलकदमी करने पहुंच जाते हैं।
कैरिक-ए-रेड रोप ब्रिज, यूके
कैरिक-ए-रेडे रोप ब्रिज उत्तरी आयरलैंड में बना एक प्रसिद्ध रोप ब्रिज है। आपको बता दें कि ये ब्रिज 20 मीटर लंबा है और नीचे चट्टानों से 30 मीटर ऊपर है। ये ब्रिज दुनिया भर से लाखों संख्या में पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। इस ब्रिज का ध्यान नेशनल ट्रस्ट द्वारा रखा जाता है। इस ब्रिज को आप साल में किसी भी समय बिना किसी शुल्क के पार कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों में इस जगह पर घूमने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
लंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया
लैंगकॉवी स्काई ब्रिज मलेशिया में 125 मीटर का घुमावदार केबल स्टे ब्रिज है जिसका निर्माण 2005 में पूरा हुआ। यह ब्रिज 660 मीटर की उंचाई पर स्थित है। लैंगकॉवी ब्रजी केबल कार से जाना पड़ता है। जहां स्काईग्लाइड नामक एक लिफ्ट पर्यटकों को शीर्ष स्टेशन से पुल तक ले जाती है। जुलाई 2012 में रखरखाव और अपग्रेडिंग के लिए पुल को बंद कर दिया गया था।
Tags:    

Similar News

-->