जानिए क्या है जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन का बड़ा दांव

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के चलते रूस ने यूक्रेन को लगभग तबाह कर दिया है।

Update: 2022-07-12 03:12 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के चलते रूस ने यूक्रेन को लगभग तबाह कर दिया है। इसी कड़ी में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बड़ा दांव चलते हुए यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने की पेशकश कर दी है। उन्होंने यूक्रेन के लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने के लिए त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए।

दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक इसमें सभी यूक्रेनियन को रूसी नागरिकता के लिए फास्ट ट्रैक का विस्तार किया गया। कुछ समय पहले तक केवल यूक्रेन के हाल तक यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहांस्क क्षेत्र के साथ दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसान क्षेत्र के लोगों के लिए ही नागरिकता की प्रक्रिया सरल थी। इन इलाकों के बड़े हिस्से पर रूस का नियंत्रण है।
फिलहाल पुतिन की इस घोषणा पर यूक्रेन के अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में नागरिकता देने की प्रक्रिया सबसे पहले दोनेत्सक और लुहांस्क के ही लोगों के लिए शुरू की गई थी और इस साल विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों की करीब 18 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए थे।
इतना ही नहीं यूक्रेन पर हमले के तीन महीने बाद ही जापोरिजिया और खेरसान के लोगों के लिए भी यह प्रक्रिया शुरु की गई थे। इन इलाकों में करीब एक महीने पहले लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए।
उधर यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूस की बमबारी लगातार जारी है जहां सोमवार को तीन लोग मारे गए और 31 अन्य घायल हो गए। इससे पहले रूसी सैनिकों ने खारकीव में तीन मिसाइल से कई महत्वपूर्ण केंद्रों को निशाना बनाया, जिसे यूक्रेन के अधिकारियों ने आतंकवादी कृत्य बताया।
Tags:    

Similar News