अमेरिका के मेम्फिस शहर में डाकघर में फायरिंग के दौरान हमलावर समेत 3 लोगों की मौत

अमेरिका के मेम्फिस शहर स्थित एक डाकघर में हुई फायरिंग के दौरान हमलावर समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हमलावर ने गोलीबारी के बाद कथित रूप से खुद को गोली मार ली।

Update: 2021-10-14 03:10 GMT

अमेरिका के मेम्फिस शहर स्थित एक डाकघर में हुई फायरिंग के दौरान हमलावर समेत तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। हमलावर ने गोलीबारी के बाद कथित रूप से खुद को गोली मार ली। इस सप्ताह टेनेसी शहर में या उसके पास हुई गोलीबारी की यह तीसरी घटना है।

अमेरिकी डाक निरीक्षक (यूएसपीएस) सुसान लिंक ने बताया कि मेम्फिस के दक्षिण-पूर्व में ईस्ट लामार कैरियर एनेक्स में हुई गोलीबारी के बाद तीन कर्मचारी मृत मिले। गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चला है। कर्मचारियों की भी अभी पहचान नहीं की गई है। घटना के बाद डाकघर की ओर जाने वाली सड़क को पुलिस ने घंटों तक बंद रखा। एक सफेद कार को भी वहां से कब्जे में लिया गया, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह किसकी कार है। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

Tags:    

Similar News