धनतेरस से बदलेगी शनि‍ की चाल, इन सात राशियों को मिलेगा शुभ फल

Update: 2022-10-22 05:53 GMT

शनि को ज्योतिष में कर्मफल दाता एवं दंडाधिकारी न्यायाधीश कहा गया है। शनि ग्रह ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस बीच शनि अपनी चाल में बदलाव करते रहते हैं। इस साल शनि की स्थिति में कई बदलाव हुए हैं। अप्रैल में शनि ने राशि परिवर्तन किया, फिर जुलाई में वक्री हुए और अब 23 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सुबह 4:19 पर मकर राशि में ही शनि मार्गी होंगे। सीधी चाल चलेंगे और 17 जनवरी 2023 तक इसी अवस्था में रहेंगे।

आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि वर्तमान में धनु, मकर व कुंभ राशि पर साढ़े साती चल रही है और मिथुन और तुला पर शनि की ढैया का प्रभाव है। शनि की चाल में बदलाव सभी लोगों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती है, शनि सकारात्मक होने पर शुभ फल प्रदान करता है और प्रतिकूल होने पर जीवन में बहुत कष्ट देता है। शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए शनि मंत्रो का जाप , व्रत, काले उड़द काले तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र, काले चने, कोयला, लोहे का दान आदि से शनि की शांति होती है। कुछ राशि के लोगों की भाग्योदय के साथ आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है।

राशियों को मार्गी शनि शुभफल देंगे

मेष : शनि का मार्गी होना जीवन के हर क्षेत्र में लाभ होगा. भाग्य का पूरा साथ मिलने से हर काम में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान मिलेगा. बिजनेस में मुनाफा बढ़ेगा. नौकरी करने वालों को भी तरक्की और लाभ मिलेगा।

मिथुन : शनि देव आठवें और नौवे भाव के स्वामी होते हैं। आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश से भी धन लाभ होने की संभावना है।

कर्क : कर्क राशि के सातवें भाव में शनि मार्गी होंगे। इसके प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह : शनि देव छठे और सातवें भाव से स्वामी होते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

तुला : शनि देव चौथे और पांचवे भाव के स्वामी होते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद से इस दौरान छुटकारा मिल सकता है। कोराबार के लिए वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।

धनु : शनि की सीधी चाल खुशियों भरे दिन लाएगी। धन लाभ होगा. पुराने कर्ज से राहत मिलेगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. कार्य क्षेत्र में आपकी तारीफ होगी. सम्मान मिलेगा. जिन लोगों की लव मैरिज में अड़चनें आ रही थीं, अब वे दूर होंगी।

मीन : शनि देव एकादश और द्वादश भाव के स्वामी हैं। कानून की पढ़ाई कर रहें जातकों को इस अवधि में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। निजी जीवन के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। पूर्व में किए गए मेहनत का लाभ मिल सकता है।


Tags:    

Similar News

-->