London. लंदन। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आगाज रविवार को लंदन के प्रसिद्ध वॉटरलू ब्रिज पर एक शानदार उत्सव के साथ हुआ। टेम्स नदी के ऊपर आयोजित ‘कप्तानों के कार्निवल’ में दुनिया की सभी 12 टीमों की कप्तान पहली बार एक साथ नजर आईं। 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होने वाले बड़े टूर्नामेंट से पहले यह आयोजन महिला क्रिकेट के पूरी दुनिया में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बना। महिला क्रिकेट की पहुंच पूरी दुनिया में हो रही है, इसकी झांकी प्रस्तुत की गई। इस खास उत्सव को लेकर आईसीसी चेयनमैन जय शाह काफी उत्साहित नजर आए। आईसीसी चेयरमैन ने कहा, यह महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की शुरुआत का एक उपयुक्त तरीका है। आईसीसी महिला टूर्नामेंट के सबसे बड़े आयोजन के लिए सभी 12 टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं।