भारत
तेज रफ्तार बस की टक्कर, महिला सहित 4 लोग घायल, चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Jun 2026 2:39 PM IST

x
बस को कब्जे में ले लिया है.
नई दिल्ली: पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहतक रोड स्थित मुल्तान नगर रेड लाइट के पास एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक क्लस्टर बस ने एक महिला सहित चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कुल 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को लगभग शाम 6 बजे 50 साल की निर्मला देवी (50 वर्ष) अपने तीन परिजनों के साथ सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान राजघाट की ओर से आ रही रूट नंबर 954 की क्लस्टर बस ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से निर्मला देवी और उनके परिजन सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई थी। घायलों को पहले श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया।
घटना में निर्मला देवी के साथ उनकी परिचित निशा (23 वर्ष), निवासी मदीपुर जे.जे. कॉलोनी, दिल्ली और दो नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। सभी को मामूली चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और बस को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में ले लिया। इस मामले में बीएनएस के तहत पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
आरोपी चालक की पहचान इरशाद अली (28 वर्ष), पुत्र शमशाद अली, निवासी मीर विहार, मदनपुर डबास, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल परिजनों को मेडिकल जांच के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





