7 फेरों से पहले दुल्हन के रूम में घुसा दूल्हा, फिर जो हुआ...टूटी शादी

दूल्हे की हरकत ने दुल्हन के सपनों पर पूरी तरह से पानी ही फेर दिया।

Update: 2024-03-04 12:04 GMT
इटावा: शादी से पहले लड़कियां अपने होने वाले पति को लेकर तरह के सपने संजोकर बैठती हैं, लेकिन यूपी के इटावा में एक लड़की का ये सपना महज सपना ही रह गया। दूल्हे की हरकत ने दुल्हन के सपनों पर पूरी तरह से पानी ही फेर दिया। दरअसल करहल मैनपुरी गेस्ट हाउस में बसरेहर गांव से बारात आई थी। लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद दुल्हन अपने कमरे में चली गई। पीछ-पीछे दूल्हा भी दुल्हन के कमरे में पहुंच गया।
दोनों ने कमरे के अंदर बातचीत शुरू की इसी दौरान दूल्हे ने अपना आपा खो दिया और कांड कर डाला। इसकी जानकारी तब हुई जब दुल्हन रोते हुए कमरे से बाहर निकली। दुल्हन को रोता देखकर उसके घर वालों ने वजह पूछी तो पता चला कि दूल्हे ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद दुल्हन शादी करने से इनकार कर दिया। हालांकि परिजनों ने दुल्हन को काफी समझाया लेकिन दुल्हन नहीं मानी और अपने घर वालों के साथ वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार बसरेहर के एक गांव के युवक ने बेटी की शादी करहल मैनपुरी में तय की थी। शादी का कार्यक्रम करहल में होना था। शनिवार को दुल्हन पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर करहल स्थित गेस्ट हाउस पहुंच गये। दुल्हन भी सज धजकर तैयार हो गई और जयमाला कार्यक्रम हुआ। कुछ देर बाद जब दुल्हन स्टेज से अपने कमरे में गयी तो दूल्हा भी वहां पहुंच गया और बातचीत करने लगा। इसी बीच देखते देखते दूल्हा इतना आपा खो बैठा कि अपनी होने वाली पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, वहां हड़कंप मच गया। अपने जीवनसाथी के हाथों पिटने के बाद दुल्हन रोती रही। अगली रस्में करने को दुल्हन से कहा गया तो उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। परिजनों और रिश्तेदारों ने दुल्हन को खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी हाल में तैयार नहीं हुई और रात को ही अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ वापस अपने घर आ गयी। रविवार की दोपहर में उसके घर भी दूल्हे के घर वालों ने समझौते का प्रयास किया लेकिन समझौता नहीं हुआ।
Tags:    

Similar News