क्लास-फोर कर्मी को रिटायर करना भूला एचआरटीसी

Update: 2026-06-08 11:40 GMT
Hospice. धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो से लापरवाही का एक ऐसा अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिपो में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते एक चतुर्थ श्रेणी (क्लास फोर) महिला कर्मचारी से उसकी सेवानिवृत्ति की तय तारीख के बाद भी दो महीने तक अतिरिक्त काम करवा लिया गया। प्रशासनिक सुस्ती का आलम यह रहा कि विभाग को अपने ही कर्मचारी की रिटायरमेंट की तारीख का ध्यान नहीं रहा, और जब दफ्तर में इस
बड़ी चूक का खुलासा
हुआ, तो हडक़ंप मच गया। खुद को फंसा देख अधिकारियों ने आनन-फानन में महिला कर्मचारी को चुपचाप सेवामुक्त कर दिया, जिसके बाद से अब एचआरटीसी का यह दफ्तर पूरे निगम में हंसी का पात्र बना हुआ है। कर्मचारी यूनियनों और आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जो विभाग अपनी बसों के टाइम-टेबल को लेकर इतना सख्त होने का दावा करता है, वह अपने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का समय ही भूल गया। फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से किसी कार्रवाई या जांच की बात सामने नहीं आई है, लेकिन इस लापरवाही ने निगम की साख को जरूर बट्टा लगाया है।
Tags:    

Similar News