Tide से ऊना के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Update: 2024-07-02 11:18 GMT
Amb. अंब। लोगो की मांग को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के रूट में विस्तार किया गया है। निगम की यह बस अब ज्वार बाया मैड़ी, नैहरियां, पंजोआ होते हुए ऊना के लिए चलेगी। पहले यह बस सेवा केवल मैड़ी से ऊना के लिए चलती थी। स्थानीय लोगों की मांग पर इस बस रूट का विस्तार किया गया है। सोमवार को ज्वार से विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने बस को हरी झंडी दिखाकर ऊना के लिए रवाना किया। यह बस प्रतिदिन ज्वार से दोपहर 12.15 बजे ऊना के लिए चलेगी और वापिस दोपहर बाद 3.15 बजे ऊना से ज्वार पहुंचेगी। इसके बाद यह लोकल रूट पर ज्वार से अंब पहुंचेगी। विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि ज्वार से मैड़ी और फिर अंब होते हुए होशियारपुर के लिए भी बस सेवा को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने बेड़े में नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने जा रही है। यह बसे दुर्गम क्षेत्रों में जनता की
सुविधा के लिए चलाई जाएंगी।
उनका पूरा प्रयास है कि चिंतपूर्णी जैसे पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र को एक कोने से दूसरे कोने तक जोडऩे के लिए नई इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में परिवहन सेवाओं में काफी विस्तार हुआ है। कहा कि माता चिंतपूर्णी से सीधी बस सेवा खाटू श्याम के लिए चलाई गई है।सुदर्शन बबलू ने कहा कि विधानसभा के कई दुर्गम क्षेत्रों को परिवहन सुविधा से जोड़ा गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बंदे भारत लग्जरी बस सेवा के माध्यम से पालमपुर को सीधा अंब रेलवे स्टेशन से जोड़ा गया है। क्षेत्र में परिवहन सेवा को सुदृढ़ करने के अलावा नई सडक़ों के निर्माण में भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वार पंचायत के ही तहत वर्षों से लटकी पड़ी ज्वार बाया नारी, बिल्लां दा थप्पल, घगोह सडक़ मार्ग का कार्य भी इस माह शुरू करवाया जा रहा है। इस मौके पर आरएम ऊना सुरेश धीमान, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष डा. रविंद्र शर्मा, प्रधान ज्वार संदीप राणा, पूर्व प्रधान जगतार सिंह, रामजी दास जस्सल, सेवानिवृत्त डीएसपी किशन दास, डा. अशोक कुमार, संजीव कुमार कूकू, केसी शर्मा, सुभाष चंद, निशा शर्मा मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News

-->